वृद्ध की गयी जान, लू लगने की आशंका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नासरीगंज (रोहतास) : नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड 05 स्थित थाना मोड के समीप समाजसेवी शिवजन्म सिंह उर्फ जटुली की लू लगने से रविवार की देर शाम मृत्यु हो गयी. समाजसेवी के भतीजे बबन सिंह ने बताया कि शाम में तबीयत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए पीएचसी नासरीगंज में भर्ती कराया गया था, जहां […]
विज्ञापन
नासरीगंज (रोहतास) : नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड 05 स्थित थाना मोड के समीप समाजसेवी शिवजन्म सिंह उर्फ जटुली की लू लगने से रविवार की देर शाम मृत्यु हो गयी. समाजसेवी के भतीजे बबन सिंह ने बताया कि शाम में तबीयत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए पीएचसी नासरीगंज में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने लू लगने की बात कही. जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी. समाजसेवी शिवजन्म सिंह चार भाइयों में सबसे बड़े थे.
लू से महिला की मौत
सहार. सहार गांव में एक विक्षिप्त महिला की रविवार को लू लगने से मौत हो गयी है, जिसके शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा भेज दिया. मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि मृतक महिला पिछले एक महीने से सहार के विभिन्न इलाकों में घूमती थी और मांगकर खा रही थी. जिसकी तबीयत खराब देखकर 10 दिन पहले ग्रामीणों ने सीएचसी सहार में इलाज भी कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










