ज्यादा आमदनी के लिए किसानों को सिखाये गुर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

काराकाट/नासरीगंज : प्रखंड के राजस्व गांव सुकहरा में कृषि प्रोधौगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में किसान चौपाल लगाया गया. किसान सलाहकार सुदर्शन सिंह ने किसानों को खरीफ फसल के बारे में विस्तार से जानकारी दी. किसानों को कम लागत में ज्यादा धान की उपज प्राप्त कर ज्यादा आमदनी की जानकारी दी. धान की बीज […]
विज्ञापन
काराकाट/नासरीगंज : प्रखंड के राजस्व गांव सुकहरा में कृषि प्रोधौगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में किसान चौपाल लगाया गया. किसान सलाहकार सुदर्शन सिंह ने किसानों को खरीफ फसल के बारे में विस्तार से जानकारी दी. किसानों को कम लागत में ज्यादा धान की उपज प्राप्त कर ज्यादा आमदनी की जानकारी दी. धान की बीज डालने, खेतों में घास व खर-पतवार नाश करने के तरीके बताये गये.
कृषि समन्वयक मनोज कुमार सिंह ने किसानों के खाद, कीटनाशक के प्रयोग की विधि बताई. केंद्र सरकार से किसानों को दी जाने वाली राशि किसान सम्मान योजना की जानकारी दी गयी. जैविक खेती प्रोत्साहन योजना के तहत वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग करने की विधि बतायी गयी. कृषि समन्वयक संजीव कुमार लाल ने किसानों को राष्ट्रीय संधारणीय कृषि मिशन के तहत मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना अंतर्गत मिट्टी का नमूना जांच कर संतुलित पोषण हेतु खरीफ फसल के ज्यादा पैदावार करने की जानकारी दी.
बीज विस्तार, बीज ग्राम, अनुदान पर बीज वितरण की योजनाओं के बारे में बताया गया. धान की खेती के लिए जीरो टीलेज व सीधी बुआई के बारे में बताया गया. मौके पर बाराडीह पंचायत मुखिया अफरोज आलम, किसान सिगासन सिंह, चंद्रमा सिंह, शिवमुनी सिंह, संपत सिंह, भोला कुशवाहा, शशि कुशवाहा, लाल बाबू सिंह, गणेश महतो, गिरजा पासवान, मुन्ना यादव, बिक्रमा सिंह, सियाराम पासवान, वशिष्ट सिंह, श्रीनिवास सिंह, नंदकिशोर सिंह, नंद कुमार सिंह, सोनू सिंह आदि किसान थे.
नासरीगंज प्रखंड कृषि पदाधिकारी महेश चौधरी के नेतृत्व में डिहरी पंचायत के बाराडीह गांव के प्राथमिक विद्यालय में किसान चौपाल का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता जिलापार्षद रीमा देवी ने की. किसान चौपाल के माध्यम से किसानों को आमदनी दुगुना करने, जैविक खेती, कृषि कौशल प्रशिक्षण, कृषि यांत्रिकरण, पौधा संरक्षण, फसलों की खेती की नयी तकनीक, कृषि समूह के संबंध में विस्तार से बताया गया.
किसान हित में जारी योजनाओं की भी जानकारी भी दी गयी. इसके अलावा जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार से उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया. मौके पर डेहरी पंचायत के मुखिया कन्हैया सिंह, पशु धन सहायक नीरज कुमार, कृषि समन्वयक केशो सिंह, दिनेश कुमार, किसान सलाहकार राजीव नयन, अरुण कुमार, सुशील कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










