फोरलेन के संपर्क पथ के दोनों तरफ नाले, फिर भी रात में अंधेरा कायम

डेहरी कार्यालय : शहर से गुजरे फोरलेन के दोनों तरफ बने संपर्क पथ के खुले मुख्य नाले रात के अंधेरे में मौत को आमंत्रण दे रहे हैं. पाली रोड से कैनाल रोड को जोड़नेवाले उक्त महत्वपूर्ण सड़क पर कहीं भी स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है. फोरलेन के उत्तरी व दक्षिणी हिस्से में बने […]
डेहरी कार्यालय : शहर से गुजरे फोरलेन के दोनों तरफ बने संपर्क पथ के खुले मुख्य नाले रात के अंधेरे में मौत को आमंत्रण दे रहे हैं. पाली रोड से कैनाल रोड को जोड़नेवाले उक्त महत्वपूर्ण सड़क पर कहीं भी स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है. फोरलेन के उत्तरी व दक्षिणी हिस्से में बने उक्त संपर्क पथ पर अंतर्राज्यीय बस पड़ाव के साथ-साथ नगर पर्षद का कार्यालय भी स्थित है.
फोरलेन के उतरी हिस्से से गुजरने वाले संपर्क पथ पर न्यू एरिया, मोहन बिगहा, सुभाष नगर, पाली मोहल्ला के लोगों की आवाजाही के अलावा पाली पुल के पास फोरलेन पर चढ़ने व फोरलेन से उतर कर शहर में आनेवालों द्वारा सड़क का उपयोग किया जाता है. दक्षिणी हिस्से में पाली पुल से कैनाल रोड को आने में शहर के महत्वपूर्ण मोहल्ले गांधीनगर, राजपुतान मोहल्ला, ईदगाह मोहल्ला, अंतर्राज्यीय बस पड़ाव, मोहन बिगहा चौक से होकर मुख्य बाजार में जाने वाली सड़क को लोग आते-जाते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










