शादी के छह दिन बाद ही पत्नी का गला काटा

Updated at : 07 Jul 2018 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
शादी के छह दिन बाद  ही पत्नी का गला काटा

सासाराम नगर (रोहतास) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आकाशवाणी केंद्र के सामने बेदा टोला में शादी कर घर लायी दुल्हन की छह दिन बाद ही हत्या से सब हतप्रभ हैं. मृतका के परिजनों ने पति पर ही धारदार हथियार से गला काट कर हत्या करने का आरोप लगाया है. यह घटना बुधवार की रात की […]

विज्ञापन

सासाराम नगर (रोहतास) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आकाशवाणी केंद्र के सामने बेदा टोला में शादी कर घर लायी दुल्हन की छह दिन बाद ही हत्या से सब हतप्रभ हैं. मृतका के परिजनों ने पति पर ही धारदार हथियार से गला काट कर हत्या करने का आरोप लगाया है.

यह घटना बुधवार की रात की है, लेकिन मृतका के परिजनों की तरफ से दी गयी सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह 3.30 बजे घटनास्थल पहुंच कर सिर कटी लाश उसके कमरे से बरामद की. मौके से पुलिस ने मृतका के भसुर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धनकाढ़ा के
शादी के छह दिन…
रहनेवाले मनोज सिंह अपनी बेटी पूजा कुमारी (20 वर्ष) की शादी सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के राघोडिहरा के ललन सिंह के छोटे बेटे सुनील कुमार से पिछले 25 जून को की थी. 29 जून को सुनील गउना की रस्म पूरी कर पत्नी को बेदा टोला स्थित अपने नवनिर्मित घर ले आया और छठे दिन ही बड़े बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी. इस दुखद घटना से सभी हैरान हैं. किसी को इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है. आरोपित के पिता ललन सिंह आकाशवाणी केंद्र में सुरक्षा गार्ड थे. उन्होंने 31 जनवरी, 2016 में सेवानिवृत्ति के बाद बेदा टोला में नया मकान बनाया, जिसमें परिवार के साथ रह रहे हैं. घटना इसी नवनिर्मित मकान में हुई है.
इनका बड़ा बेटा अमोद कुमार इसी मकान में किराना दुकान चलाता है. दूसरा बेटा प्रमोद हजारीबाग में मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है और अपना परिवार भी वहीं रखता है. आरोपित सबसे छोटा बेटा है, जो नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है. इस मामले में थानाध्यक्ष जगनिवास सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा दी गयी सूचना पर आरोपित के घर से नवविवाहिता की सिर कटी लाश बरामद की गयी. जिस कमरे से शव को बरामद किया गया, वहां सब कुछ सामान्य स्थिति में था. बेड पर शव पड़ा था और बेड पर गिरे खून सूख चुके थे. हत्या संभवत: 25-30 घंटे पहले की प्रतीत हो रही थी. घटना के समय घर के सभी सदस्य भी मौजूद थे, लेकिन उन्हें इस बारे में काफी देर बाद जानकारी हुई. इससे आशंका जतायी जा रही है कि आरोपित ने पहले पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी और बाद में उसकी गर्दन काट कर फरार हो गया. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. मौके से भसुर आमोद कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. मृतका के दाह-संस्कार के बाद परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
धनकाढ़ा में शव पहुंचने पर लगी लोगों की भीड़.
ट्विटर पर शिकायत के बाद अवध एक्सप्रेस से बरामद हुईं 26 छात्राएं
कोच में सवार यात्री की शिकायत के बाद रेलवे बोर्ड के निर्देश पर सक्रिय हुई जीआरपी
कमला खतरे के निशान से ऊपर, धौंस का बढ़ा जलस्तर
रामभद्रपुर में ट्रेन की पटरी टूटी, टला बड़ा हादसा
तीन घंटे तक बाधित रहा दरभंगा-समस्तीपुर रेल खंड पर परिचालन
रेल मंडल प्रशासन ने ने मामले की जांच का आदेश दे िदया
मंडल में टीटीई की कमी, एक्स सर्विस मैन की होगी तैनाती
समस्तीपुर जंक्शन पर 50 व मोतिहारी में 30 की होगी तैनाती
500 टीटीई की जगह हैं सिर्फ 350 टीटीई
मंडल में टीटीई की कमी, एक्स सर्विस मैन की होगी तैनाती
समस्तीपुर जंक्शन पर 50 व मोतिहारी में 30 की होगी तैनाती
500 टीटीई की जगह हैं सिर्फ 350 टीटीई
किशनपुर-रामभद्रपुर के बीच टूटा ट्रैक, परिचालन बाधित
तीन घंटे से अधिक समय तक रहा परिचालन बाधित
आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें बीच रास्ते में फंसीं
गोली मारकर युवक की हत्या
उपद्रवियों ने पुलिस की मौजूदगी में ही 10 से 12 राउंड तक की फायरिंग
पथराव में सदर डीएसपी समेत 11 पुलिसकर्मी जख्मी, धू-धू कर जलीं बाइकें
पुलिस के सामने बीडीसी के चाचा को भाला घोंप मार डाला
सरपंच समेत छह घायल एक की हालत गंभीर गोरखपुर रेफर
खेल-खेल में गड्ढे में िगर कर डूबे तीन बच्चे, मौत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन