दुनिया का सबसे ताकतवर संविधान भारत का
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2018 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

दलितों, पिछड़ों का तब तक भला नहीं हो सकता जब तक उनका प्रतिनिधि दुख दर्द न समझे दिनारा(रोहतास) : पूरी दुनिया के सबसे ताकतवर व प्रभावशाली संविधानों में से हमारे भारत का संविधान एक है. जिसके कारण ताकतवर से ताकतवर व्यक्ति भी जेल की सलाखों के पीछे नजर आता है. भारत के पास महात्मा गांधी […]
विज्ञापन
दलितों, पिछड़ों का तब तक भला नहीं हो सकता जब तक उनका प्रतिनिधि दुख दर्द न समझे
दिनारा(रोहतास) : पूरी दुनिया के सबसे ताकतवर व प्रभावशाली संविधानों में से हमारे भारत का संविधान एक है. जिसके कारण ताकतवर से ताकतवर व्यक्ति भी जेल की सलाखों के पीछे नजर आता है. भारत के पास महात्मा गांधी व बाबा साहेब डॉ भीमराव अांबेडकर जैसे अनमोल रत्न हैं. इनकी रोशनी से दुनिया प्रकाशमान है. ये बातें दिनारा के बालदेव उच्च विद्यालय के मैदान में बाबा साहब डॉ भीमराव अांबेडकर जयंती में शामिल होने आये राज्यपाल सत्यपाल मल्लिक ने कहीं. उन्होंने एक अंग्रेज लेखक माइकल लिप्पन के किताब का जिक्र करते हुए कहा कि उस लेखक ने 15 साल तक भारत के गांवों व मलिन बस्तियों में गुजारे और उनकी जीवन शैली को किताब में उतारा. उसके अनुसार, भारत के दलित पिछड़ों का भला तब तक नहीं हो सकता जब तक उनके प्रतिनिधि उनकी दुःखों को नहीं समझते है.
जाति आधारित राजनीति करनेवालों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि गुप्तवंश हो या मौर्य वंश सभी के काल में माता किसी और जाति की तो पिता किसी और जाति के. तब तो किसी को कोई आपत्ति नहीं हुई. फिर आज क्यो जातियों के मायाजाल में फंस कर भारत को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. क्या यह जाति आधारित राजनीति देश हित में है. भारत के तीनों मौसम जाड़ा गर्मी और बरसात सभी में ठंड, लू और पानी से हर बार गरीब और वंचित मरता है. यह हमारी पीड़ा है. देश की सरकार ऐसा काम कर रही है जो किसी भी मौसम में किसी का बेटा, पति और बच्चे नहीं मरे और मरे तो सब के मारे किसी खास के क्यो मरे.
दुनिया का सबसे
कार्यक्रम के लिए बने थे दो मंच
दिनारा बलदेव उच्च विद्यालय में आयोजित समारोह के लिए दो मंच बनाये गये थे. एक मंच पर राज्यपाल के साथ स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, सासाराम सांसद छेदी पासवान, भाजपा संगठन महामंत्री नागेंद्र सिंह सहित कार्यक्रम के संयोजक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राधामोहन पांडेय, राज्यपाल के निजी सचिव विवेक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे. दूसरे मंच से सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था. मशहूर एंकर रविरंजन ने लोगों का ध्यान अपने ओर आकर्षित कर खूब तालियां बटोरी. मशहूर लोकगीत गायक छोटू बिहारी, अशोक मिश्र, विनय मिश्र जैसे दिग्गज कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भोजपुरी गीत पेश कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.
कार्यक्रम के लिए चुस्त-दुरुस्त थी सुरक्षा व्यवस्था
शुक्रवार को दिनारा बलदेव उच्च विद्यालय के प्रांगण में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था प्रशासन द्वारा किया गया था. स्वान दस्ता, बम निरोधक दस्ता के साथ बङी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस के जवान, महिला पुलिस मुस्तैद थे. मुख्य मंच से काफी दूर तक बेरिकेटिंग कर उसमें अधिकृत लोगों के अलावा अन्य किसी का भी प्रवेश वर्जित था. एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो, बिक्रमगंज एसडीओ राजेश कुमार, एसडीओपी बिक्रमगंज निरज कुमार सिंह, डीसीएलआर शशि शेखर, सासाराम डीएसपी, दिनारा बीडीओ बिनोद कुमार प्रसाद, सीओ राजेश कुमार, दिनारा थानाध्यक्ष राकेश कुमार, नटवार थानाध्यक्ष अवध किशोर, भानस ओपी प्रभारी कुमार सौरभ सहित अन्य प्रशानिक अधिकारी एवं पुलिस के जवान काफी मुस्तैद थे.
जोश में दिखे भाजपा कार्यकर्ता
इतिहास में पहली बार दिनारा की धरती पर पधारे राज्यपाल के स्वागत से अभिभूत दिनारा विधान सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह का माहौल देखा गया. जिसके दूरगामी परिणाम निकलने की संभावना व्यक्त की जा रही है. मंच पर दिनारा मंडल के अध्यक्ष विंध्यांचल केसरी, नटवार मंडल अध्यक्ष विजय क्रांति, दावथ मंडल अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, कोआथ मंडल अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, और सूर्यपुरा मंडल अध्यक्ष मिथलेश चौधरी द्वारा बारी बारी से सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया गया.
तो सभी मंडल के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष राधामोहन पांडेय, शरदचंद संतोष, पूनम सिंह, हरेंद्र चौधरी, अशोक साह, प्रभाकर तिवारी सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे. दिनारा से मनीष, कृष्ण रंजन, मनीष पांडेय, उपेंद्र ओझा, विकेश चौहान, अनीश कुमार सिंह, विकास गुप्ता, अखिलेश कुमार सिंह, जनार्दन सिंह, प्रदीप पांडेय, रविंद्र राम, रवि बेलवाईया, प्रभंश राय, भुआर सिंह, बबलू सिंह, सोनू मुखिया, राजेश राम मुखिया, नन्हे पांडेय, धर्मेंद्र राय, पुनीत गुप्ता, आशीष कुमार, पुष्पा चौहान, पूनम श्रीवास्तव, भूलन ओझा, देवेंद्र ओझा, जितेंद्र पासवान, जगनारायण गुप्ता सहित कइयों ने भाग लिया.
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
मोदी सरकार कर रही पंच तीर्थ का विकास
केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे ने कहा कि आज देश में जाति आधारित राजनीति करनेवाले जान ले की बाबा साहेब की याद में मोदी सरकार पंच तीर्थ का विकास करने जा रही है. जिसमें बाबा साहेब की दीक्षा भूमि नागपुर, शिक्षा भूमि लंदन, समाधि भूमि चैतन्य धाम दिल्ली और जन्मभूमि मऊ इंदौर में होगा. यह सम्मान देश की पिछली किसी भी सरकार ने बाबा साहेब को नहीं दिया.
मोदी सरकार कर
सासाराम के सांसद छेदी पासवान ने कहा कि मोदी सरकार ने हम दलितों को जो सम्मान दिया वह अन्य किसी भी सरकार ने नहीं दिया. भाजपा नेता राजेंद्र सिंह ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि मैं एक सवर्ण का बेटा हूं लेकिन बाबा साहेब भीम राव अांबेडकर को अपना आदर्श मानता हूं. और बाबा साहब का आदेश मान कर दलित, पिछड़े व वंचित समाज की हर जवाबदेही अपने कंधे पर रखता हूं. मंच संचालन राजेंद्र पासवान ने किया व धन्यवाद ज्ञापन मुखिया राजेश राम ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




