अब डालमियानगर में सूखने लगे चापाकल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध होगा आंदोलन डेहरी नगर : नाटक प्रतियोगिता के साथ-साथ अभिनव कला संगम (अकस) अब सामाजिक कुरीतियों व जन समस्याओं से जुड़े मुद्दों को लेकर साकारात्मक और गांधीवादी आंदोलन करेगा. यह निर्णय डालमियानगर स्थित ड्रीम हाउस में बुधवार की शाम आयोजित अकस की नयी कार्यकारिणी गठन के उपरांत सदस्यों ने सर्वसम्मति से […]
विज्ञापन
सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध होगा आंदोलन
डेहरी नगर : नाटक प्रतियोगिता के साथ-साथ अभिनव कला संगम (अकस) अब सामाजिक कुरीतियों व जन समस्याओं से जुड़े मुद्दों को लेकर साकारात्मक और गांधीवादी आंदोलन करेगा. यह निर्णय डालमियानगर स्थित ड्रीम हाउस में बुधवार की शाम आयोजित अकस की नयी कार्यकारिणी गठन के उपरांत सदस्यों ने सर्वसम्मति से लिया. संस्था के अध्यक्ष संजय सिंह बाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में सामाजिक सरोकार व जन समस्याओं से जुड़े मुद्दे को लेकर सड़क से प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय तक सकारात्मक आंदोलन करने पर विचार विमर्श हुआ. स्वच्छता, युवाओं के बीच सेमिनार, महादलित टोला में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने आिद विषयों पर चर्चा हुई.
नयी कार्यकारिणी में महासचिव कमलेश कुमार, उपाध्यक्ष प्रो रणधीर सिन्हा व संतोष सिंह, सह सचिव विनय मिश्रा व मुन्ना सिंह, निर्देशक कौशलेंद्र कुशवाहा, सह निर्देशक मुकुल मणि, संयोजक आशुतोष कुमार सिंह, सह संयोजक मृणाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिवजी गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष रवि तिवारी, अंकेक्षक शशि भूषण श्रीवास्तव, कार्यालय प्रभारी शंभू कुमार, विधि सलाहकार मनोज अज्ञानी, मीडिया प्रभारी बृजेश मिश्रा, सलाहकार रामकृष्ण शर्मा उर्फ बड़कू शर्मा, संजय सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, प्रमोद सिंह शामिल है. बैठक में नागेश्वर सिंह, वार्ड पार्षद सरोज उपाध्याय, संतोष चंद्रवंशी, कलाम हासमी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










