बम बरामदगी मामले में चार भेजे गये जेल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शेरशाह मकबरे के पास बम मिलने के बाद सात युवक लिये गये थे हिरासत में सासाराम नगर : शेरशाह मकबरे के समीप रविवार की रात मिले बम के मामले में चार युवकों को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. हिरासत में लिये गये तीन युवकों को पुलिस पूछताछ के बाद छोड़ दी. […]
विज्ञापन
शेरशाह मकबरे के पास बम मिलने के बाद सात युवक लिये गये थे हिरासत में
सासाराम नगर : शेरशाह मकबरे के समीप रविवार की रात मिले बम के मामले में चार युवकों को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. हिरासत में लिये गये तीन युवकों को पुलिस पूछताछ के बाद छोड़ दी. थानाध्यक्ष रामविलास पासवान ने बताया कि बिक्रमगंज से शहर के पठान टोली में बरात आयी थी. उसी बरात में शामिल युवक पोस्ते खां के मस्जिद के समीप बम बना रहे थे. तभी पैंथर पार्टी तीन युवक मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद सईद निवासी अहमदनगर, बिक्रमगंज व मोहम्मद एहराज को पकड़ लिया. तीनों को थाने लाकर पूछताछ किया गया. जिसमें बिक्रमगंज के दोनों युवकों ने बताया कि लड़के के भाई नौशाद के कहने पर बरात में छोड़ने के लिए बम बना रहे थे. पूछताछ के बाद उसी रात बिक्रमगंज में छापेमारी कर एक युवक मुन्ना खां को पकड़ा गया था.
फिर पुलिस ने लड़की के भाई मोहम्मद परवेज को छोड़ दी. वहीं लड़के के भाई नौशाद की निशानदेही पर बिक्रमगंज से बाबु खां व पप्पु खां को गिरफ्तार किया. चारों गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया. गौरतलब है कि रविवार की रात पुलिस पैंथर पार्टी शेरशाह मकबरा के दक्षिण में स्थित पोस्ते खां की मस्जिद के समीप युवकों को बम बनाते पकड़ी थी. दो युवक रात के अंधेरे का लाभ उठा भाग निकले. मकबरे के समीप बम बरामदगी से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया था. इस मामले में कई ऐसे तथ्य हैं जिसको सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है. अगर युवक बरात में छोड़ने के लिए बम बना रहे थे, तो क्या शादी विवाह में इस स्तर के बम फोड़े जाते हैं. इस मामले में डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि वह सुतली बम था और युवक शादी में छोड़ने के लिए ही बना रहे थे. हालांकि, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










