तीन बार टलने के बाद सीएम की यात्रा तय, काम में तेजी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2018 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

छह को रेहल जायेंगे मुख्यमंत्री, सभी काम निबटाने में जुटे अधिकारी सासाराम सदर : तारीख पर तारीख मिलने के बाद एक बार फिर जिले के पहाड़ी क्षेत्र के गांव रेहल सुर्खियों में है. वनवासियों के प्रति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ख्याल एक बार फिर जग गया है. जिससे वनवासियों में खुशी है. सूत्रों के अनुसार, […]
विज्ञापन
छह को रेहल जायेंगे मुख्यमंत्री, सभी काम निबटाने में जुटे अधिकारी
सासाराम सदर : तारीख पर तारीख मिलने के बाद एक बार फिर जिले के पहाड़ी क्षेत्र के गांव रेहल सुर्खियों में है. वनवासियों के प्रति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ख्याल एक बार फिर जग गया है. जिससे वनवासियों में खुशी है. सूत्रों के अनुसार, रेहल में सीएम छह अप्रैल को जायेंगे. वहां वनवासियों से रू-ब-रू होकर विकास कार्यों की प्रगति का समीक्षा करेंगे. तारीख पर तारीख मिलने के बाद अब देखना है कि इस निर्धारित तिथि को सीएम क्या करते है.
पहाड़ी क्षेत्र के गांव रेहल में यह तीसरी बार मौका होगा जब सीएम के आगमन की सूचना व कार्यक्रमों की तैयारी हो रही हो. गौरतलब है कि सीएम के विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा के दौरान रेहल में 13 जनवरी, 2018 का दिन निर्धारित था. वनवासियों से लेकर जिला प्रशासन तक पूरा जोड़ लगा कर कार्यक्रमों की सारी तैयारी पूरा कर लिया गया था. तीन दिन पहले यानी 10 जनवरी को सीएम के कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन हो गया. जिससे जिला प्रशासन सहित वनवासी भी चकित रहे गये. वनवासियों में मायूसी छा गयी.
अब उक्त तिथि को सीएम का कार्यक्रम संझौली प्रखंड के सुसाडी गांव में हुआ. यहां भी सीएम नीतीश कुमार ने कार्यक्रम के संबोधन करते हुए कहा कि मैं वनवासियों को भूला नहीं हूं. रेहल जरूर जाऊंगा. साथ ही सीएम ने 22 जनवरी को रेहल जाने के लिए घोषणा कर दिये. जिससे वनवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी. जिला प्रशासन के अधिकारी एक बार फिर से रेहल विजिट की तैयारी में लग गये. उक्त तिथि से कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गयी. लेकिन, सीएम का फिर रेहल का कार्यक्रम टला गया. 22 से 25 जनवरी तिथि निर्धारित हो गयी. लेकिन, 25 को भी टल गया.
अब 27 जनवरी को तिथि निर्धारित हुई. इस दिन सीएम आये लेकिन, रेहल का कोई ख्याल नहीं रहा. शहर के पायलट बाबा आश्रम व डीआरडीए सभागार में चार जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर पटना के लिए निकल गये. वनवासियों को फिर निराशा हाथ लगी. लेकिन, अब एक बार फिर रेहल गांव में हाजिरी लगाने के लिए सीएम तैयार हुए है. देखना है कि इस बार क्या होता है.
अधिकारियों का उड़नदस्ता रेहल में ही
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित यात्रा को देखते हुए प्रखंड स्तर से लेकर जिलास्तर तक के अधिकारी रेहल में विकास कार्यों के प्रति रेस हो गये है. अधिकारियों का उड़नदस्ता रेहल में ही पहुंच रहा है. इसके लिए डीएम अनिमेष कुमार पराशर काफी सक्रिय हो चुके है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हर हाल में अधूरे विकास कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया है. डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन रेहल में होनेवाला है. जहां विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे. इसकी तैयारी को लेकर रेहल में संबंधित अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता के साथ युद्धस्तर से कार्य करने का निर्देश दिया गया है. कार्यों में उदाशीनता पाये जाने अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
ये कार्य होंगे सुदृढ़
उन्होंने कहा कि रेहल में शिक्षा, चिकित्सा, गली-नली का निर्माण, घर-घर पेयजलापूर्ति की व्यवस्था, मनरेगा भवन का निर्माण, सोलर पावर प्लांट के कार्य, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सभा स्थल, हेलीपैड, आहर की सिंचाई की व्यवस्था, महिला छात्रावास आदि कार्यों को गुणवत्ता के साथ कार्य शुरू हो चुका है. इसके साथ-साथ साफ-सफाई, नल जल योजना मरम्मत, 132 घरों में सौर उर्जा, जला आपूर्ति की व्यवस्था, 20 केवीए का संयंत्र पूर्ण, 15 केवीए का एक संयंत्र निर्माणाधीन, 20 केवीए का एक संयंत्र निर्माणाधीन है.
जीविका लगायेगी प्रदर्शनी
उन्होंने कहा कि रेहल में सीएम के कार्यक्रम के समय जीविका के माध्यम से पांच स्टॉल लगेंगे. जिसमें कंबल, स्थानीय आयुर्वेदिक दवा, उन, आचार आदि की विक्रय व प्रदर्शनी लगायेगी. इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




