अगलगी में हजारों की संपत्ति जल कर राख

Published at :04 Apr 2018 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में हजारों की संपत्ति जल कर राख

नोखा : भटौली व सुअरा टोला में अगलगी में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. दोनों घटना में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना बतायी जा रही है. भटौली में सोमवार की रात में सभी लोग घर में सो रहे थे कि अचानक आग लग गयी. यह घर पुलिस में जवान […]

विज्ञापन

नोखा : भटौली व सुअरा टोला में अगलगी में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. दोनों घटना में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना बतायी जा रही है. भटौली में सोमवार की रात में सभी लोग घर में सो रहे थे कि अचानक आग लग गयी. यह घर पुलिस में जवान रहे इंद्रजीत राय की बतायी जा रही है. घर में आग लगने के कारण घर में रखा गया समान अनाज, कपड़ा व मवेशी के खाने का चारा जल कर राख हो गया. इसमें एक मवेशी भी झुलस गया. जिसका इलाज चल रहा है. घर बास व फूस का बना है. ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाये. वहीं, सुअरा टोला पर मनोज पासवान के घर में आग लग गयी. जिसके कारण घर में रखा गया सारा समान जल गया. यह संपत्ति लाखों रुपये की बतायी जा रही है.

काराकाट. गोड़ारी बाजार में एक व्यवसायी के घर में बिजली के शॅार्ट सर्किट से आग लगने से करीब 40 हजार से ज्यादा की संपत्ति जल गयी. व्यवसायी किरही पंचायत के अमौरा निवासी अजय साह बताया जाता है जो गोड़ारी बाजार में परिवार के साथ रहता है. पीड़ित अजय साह ने बताया कि मोबाइल चार्ज में लगा था. जिसमें एका-एक आग लग गयी और देखते ही देखते पूरे घर में फैल गया. जिससे घर में रखे टीवी, फ्रिज, टैब व कई कीमती सामान में जल गया. हो हल्ला सुन आस पास के लोग जुट कर किसी तरह आग पर काबू पाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन