प्रतियोगी छात्रों ने एसएससी में धांधली के खिलाफ शहर में किया प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Mar 2018 4:14 AM (IST)
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्रों ने एसएससी सचिव व सरकार के खिलाफ की नारेबाजी सासाराम शहर : विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने एसएससी परीक्षा में व्यापक धांधली के विरुद्ध सोमवार को समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन किया. छात्रों का दल हाथों में बैनर तख्ती लिये एसएससी की एक ही दवाई, सीबीआई-सीबीआई, छात्रों के भविष्य से […]
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी छात्रों ने एसएससी सचिव व सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
सासाराम शहर : विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने एसएससी परीक्षा में व्यापक धांधली के विरुद्ध सोमवार को समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन किया. छात्रों का दल हाथों में बैनर तख्ती लिये एसएससी की एक ही दवाई, सीबीआई-सीबीआई, छात्रों के भविष्य से खेलना बंद करों, हम अपना अधिकार छीनते नहीं मांगते है. आदि नारों के साथ शहर के मुख्य सड़कों पर मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंचा.
प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार व एसएससी नियुक्ति बोर्ड के अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी की. छात्रों का कहना था कि केंद्र व राज्य सरकार प्रतियोगी छात्रों को उपेक्षित करने का काम कर रही है. सरकार और नियुक्ति बोर्ड के अधिकारियों की मिली भगत से ही परीक्षा में धांधली हो रही है.
छात्रों ने एसएससी पर्चा लीक मामले व अन्य परीक्षाओं में व्यापक भ्रष्टाचार की सीबीआई से जांच कराने की मांग की. सरकार अगर छात्रों की बात को नकारती है, तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे.
इसकी सारी जवाबदेही सरकार की होगी. प्रदर्शन की अगुआई सवर्ण सेना के अभिषेक नन्हे, राज गुपटील, आरव ओझा, शशि रंजन, मंटू, बीपी कुशवाहा, विवेक आदि ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




