आठ तक हो शौचालय की राशि का भुगतान

नौहट्टा : स्थानीय सभागार में वार्ड संघ का बैठक उपेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसका संचालन तरुण पांडे ने किया. बैठक में वार्ड सदस्यों ने कहा कि पहले वार्ड सदस्य मुखिया का पिछलग्गू हुआ करते थे, लेकिन नीतीश कुमार ने वार्ड सदस्यों को अधिकार दे दिया है. अब वार्ड सदस्य मुखिया का पिछलग्गू नहीं […]
नौहट्टा : स्थानीय सभागार में वार्ड संघ का बैठक उपेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसका संचालन तरुण पांडे ने किया. बैठक में वार्ड सदस्यों ने कहा कि पहले वार्ड सदस्य मुखिया का पिछलग्गू हुआ करते थे, लेकिन नीतीश कुमार ने वार्ड सदस्यों को अधिकार दे दिया है. अब वार्ड सदस्य मुखिया का पिछलग्गू नहीं फिर भी मुखिया चाहते हैं कि वार्ड सदस्य पिछलग्गू बने रहे. अब ऐसी स्थिति नहीं आने वाली है. वार्ड सदस्यों की देखरेख में ही नल जल योजना सहित मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना का कार्य किया जायेगा. साथ ही शौचालय की राशि आठ मार्च तक नहीं भुगतान होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया. वृद्धावस्था पेंशन में खातों के सुधार के लिए प्रखंड कर्मियों की मदद करने का निर्णय लिया गया. मौके पर बसंत कुमार, पिंटू सोनी, मिथिलेश सिंह, माया देवी, राजेश राम, शंभु राम, ललन सिंह, शिव शंकर यादव, रामप्रीत राम आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




