मां तारचंडी धाम व चंदतन पीर पहाड़ी पर बनेगा पर्यटक भवन

Published at :23 Feb 2018 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
मां तारचंडी धाम व चंदतन पीर पहाड़ी पर बनेगा पर्यटक भवन

मॉडल शौचालय, जलपान भवन व यात्री निवास बनाने की योजना सासाराम सदर : जिले के ऐतिहासिक स्थानों पर आनेवाले पर्यटकों को अच्छी सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रति जिला प्रशासन अब सक्रिय हो चुका है. पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर ठहरने, खाने-पीने तक की व्यवस्था करने में तैयारी है. जिला प्रशासन शहर के दो […]

विज्ञापन

मॉडल शौचालय, जलपान भवन व यात्री निवास बनाने की योजना

सासाराम सदर : जिले के ऐतिहासिक स्थानों पर आनेवाले पर्यटकों को अच्छी सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रति जिला प्रशासन अब सक्रिय हो चुका है. पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर ठहरने, खाने-पीने तक की व्यवस्था करने में तैयारी है. जिला प्रशासन शहर के दो धरोहर स्थानों पर मॉडल शौचालय, जलपान भवन, यात्री निवास भवन आदि बनाने की योजना बनायी है.
इसमें एक धरोहर ऐतिहासिक जगह शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित शक्तिपीठ मां ताराचंडी धाम व दूसरा चंदतन पीर पहाड़ी के समीप का चुनाव किया गया है. इन दोनों जगहों पर मॉडल शौचालय, जलपान भवन व पर्यटन भवन बनाया जायेगा. इसके लिए जिला प्रशासन ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है. इस संबंध में डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि जिले के धरोहर व ऐतिहासिक जगहों पर काफी संख्या में पर्यटक आते हैं. पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था सहित रहने, ठहरने, खाने-पीने आदि कार्य के लिए उक्त योजना बनायी गयी है.
सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया पूरी शुरू कर दी जायेगी. डीएम ने कहा जिले के विभिन्न धरोहर जगहों पर मॉडल शौचालय, जलपान, यात्री शेड विकसित किया जायेगा.
स्वयंसेवी संस्थाएं भी कर सकती है काम
धरोहर जगहों पर बनने वाले मॉडल शौचालय, जलपान भवन, पर्यटन भवन का निर्माण स्वयंसेवी संस्थाएं भी आगे आकर काम करा सकती हैं. डीएम ने बताया कि सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य तेजी से करने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं को जिम्मेदारी दी जा सकती है.
निर्धारित प्रारूप में बनेंगे मॉडल भवन
जिले के तीन ऐतिहासिक जगहों पर एक निर्धारित प्रारूप में मॉडल शौचालय, जलपान भवन, पर्यटन भवन का निर्माण होगा. डीएम ने बताया कि हरेक मॉडल कार्य का निर्माण एक निर्धारित प्रारूप के अनुसार होगा. सबसे पहले ताराचंडी धाम, फिर चंदतन पीर पहाड़ी व बाद में गुप्ता धाम में काम होगा.
गुप्ता धाम में भी बनेगा मॉडल शौचालय
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुप्ता धाम में भी काफी संख्या में पर्यटक व शिव श्रद्धालु पहुंचते हैं. वहां खाने पीने, रहने आदि में परेशानी होती है. लेकिन, अब इस समस्या को दूर किया जायेगा. यहां मॉडल शौचालय का निर्माण कराया जायेगा. इसके साथ-साथ जलपान भवन व पर्यटक भवन का निर्माण किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन