150 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सासाराम नगर : उत्पाद विभाग की टीम खुफिया इनपुट पर मंगलवार की रात शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उत्पाद निरीक्षक संजय चौधरी ने बताया की करगहर थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव के समीप सरकारी भूमि में बने एक खंडहर से गुप्त सूचना पर 150 पेटी विदेशी शराब के साथ इसी गांव […]
सासाराम नगर : उत्पाद विभाग की टीम खुफिया इनपुट पर मंगलवार की रात शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उत्पाद निरीक्षक संजय चौधरी ने बताया की करगहर थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव के समीप सरकारी भूमि में बने एक खंडहर से गुप्त सूचना पर 150 पेटी विदेशी शराब के साथ इसी गांव के शराब तस्कर चंदन कुमार को पकड़ा गया. तस्कर उक्त ठिकाने से शराब को हटाने के फिराक में था. तभी उसे रंगेहाथों दबोच लिया गया. पूछताछ में इसने कई चौकाने वाला खुलासा किया है. गिरफ्तार अपने सिंडिकेट का छोटा प्यादा है. मुख्य तस्कर दिनारा का रहनेवाला है. जो बड़े पैमाने पर जिले में शराब का धंधा करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




