बीच सड़क से बिजली के पोल को हटाये बिना हो रहा निर्माण !

Published at :20 Feb 2018 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
बीच सड़क से बिजली के पोल को हटाये बिना हो रहा निर्माण !

डेहरी कार्यालय : शहर की महत्वपूर्ण सड़क जो स्टेशन रोड से पाली पुल को राजधानी पटना व फोरलेन सड़क से जोड़ती है, पर बीच सड़क पर बिजली के पोल खड़े होने के कालीकरण कराया जा रहा है. गौरतलब है कि सड़क पर गड़े पोल को किनारे हटाने की मांग वर्षों से स्थानीय लोगों द्वारा की […]

विज्ञापन

डेहरी कार्यालय : शहर की महत्वपूर्ण सड़क जो स्टेशन रोड से पाली पुल को राजधानी पटना व फोरलेन सड़क से जोड़ती है, पर बीच सड़क पर बिजली के पोल खड़े होने के कालीकरण कराया जा रहा है. गौरतलब है कि सड़क पर गड़े पोल को किनारे हटाने की मांग वर्षों से स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है. परंतु, संबंधित विभाग के अधिकारी एक-दूसरे पर फेंका-फेंकी करते आ रहे हैं. सड़क विभाग के अधिकारी यह कहते हैं कि बिजली विभाग को बार-बार कहे जाने के बावजूद से पोल नहीं हटाया गया, वहीं बिजली विभाग के अधिकारी यह कहते हैं कि सड़क से पोल को हटाने के लिए कानूनी रूप से संबंधित विभाग को राशि मुहैया करानी पड़ती है.

जिसके बाद बिजली विभाग द्वारा उक्त पोल को सड़क से हट कर अलग शिफ्ट किया जाता है. अब तक विभाग द्वारा पोल को अलग शिफ्ट करने के लिए कोई राशि जमा नहीं करायी गयी है. जबकि, बिजली विभाग द्वारा उक्त सड़क से पोल को हटाने के लिए पथ निर्माण विभाग द्वारा पहले दिये गये पत्र के आलोक में सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है. अब सच बिजली विभाग के अधिकारी बोल रहे हैं या पथ निर्माण विभाग के अधिकारी यह तो जांच का विषय है,

परंतु डिवाइडर के बाद दो पार्ट में बंटे पाली से स्टेशन रोड सड़क के दक्षिणी लेन में बीच सड़क पर पोल के गड़े रहने के बावजूद रविवार से सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाना आनेवाले दिनों में किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है.

लोगों ने की बिजली के पोल को हटा कर सड़क निर्माण कराने की मांग
इसकी जांच कर की जायेगी कार्रवाई
किसी भी सड़क को बनाने से पहले अगर उस पर बिजली का पोल है तो उसे अलग शिफ्ट कराने की प्रक्रिया अपनानी चाहिए.अगर सड़क निर्माण कर रहे संवेदक या विभाग द्वारा कानून सम्मत कार्रवाई किये बगैर अगर सड़क का निर्माण करा रहा है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
अभय रंजन , कार्यपालक अभियंता, बिजली विभाग
बोले शहर के लोग
सड़क पर दो-तीन ट्रांसफाॅर्मरों के अलावा दर्जनभर से अधिक तार टंगे पोल सड़क के बीच में ही गड़े हैं, जिन्हें हटाये बिना सड़क का निर्माण नहीं कराया जाना चाहिए.
धर्मेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, कल्याण मोर्चा
पथ निर्माण विभाग को चाहिए कि सड़क से ट्रांसफाॅर्मर हटाये जाने के बाद ही सड़क का निर्माण कराएं नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना कभी भी उक्त स्थल पर घट सकती है.
प्रमोद महतो, सामाजिक कार्यकर्ता
सड़क पर गड़े पोल से अगर किसी प्रकार की दुर्घटना होती है, तो उसके लिए बिजली विभाग को भी कानूनी रूप से कार्रवाई करनी चाहिए.
अमित कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता
एजेंसी किस परिस्थिति व किसके आदेश से सड़क पर पोल गड़े रहने के बावजूद निर्माण करा रहा है इसकी जांच कर अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन