छात्रों ने विवि में किया बवाल, तोड़फोड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jan 2018 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

प्रशासनिक भवन की बिजली भी काट दी आरा : कुव्यवस्था से नाराज छात्रों ने शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह विवि में जमकर बवाल किया. छात्र संगठन आइसा के नेतृत्व में जुटे छात्रों ने कुलपति कक्ष के बाहर तोड़फोड़ भी की. छात्रों ने कुलपति कक्ष के बाहर लगी कुर्सियों को पटक कर तोड़ दिया और इधर-उधर […]
विज्ञापन
प्रशासनिक भवन की बिजली भी काट दी
आरा : कुव्यवस्था से नाराज छात्रों ने शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह विवि में जमकर बवाल किया. छात्र संगठन आइसा के नेतृत्व में जुटे छात्रों ने कुलपति कक्ष के बाहर तोड़फोड़ भी की. छात्रों ने कुलपति कक्ष के बाहर लगी कुर्सियों को पटक कर तोड़ दिया और इधर-उधर फेंकने लगे. कमरे के बाहर लगे अग्निशामक यंत्र को भी उखाड़ कर फेंक दिया. इसके साथ ही डीन कार्यालय के बाहर लगे बोर्ड को भी तोड़ दिया. इस दौरान तैनात सुरक्षा कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो उनसे भी हाथापाई हुई. छात्रों ने हंगामा व तोड़फोड़ करते हुए प्रशासनिक भवन में कामकाज ठप कर दिया. यहां तक कि प्रशासनिक भवन की बिजली भी काट दी गयी.
इसकी वजह से विवि के प्रशासनिक भवन में घंटों अफरातफरी का माहौल कायम. काफी देर बाद विवि के अधिकारियों से वार्ता हुई और मांगों पर उचित कदम उठाये जाने का आश्वासन दिया गया, तब जाकर बवाल शांत हुआ. जानकारी के अनुसार आइसा के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने व प्राइवेट बीएड कॉलेजों की मनमानी पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर छात्र विवि के प्रशासनिक भवन के समक्ष प्रदर्शन कर रहे थे.
वार्ता के लिए नहीं आया कोई पदाधिकारी तो भड़क गये छात्र : काफी देर प्रदर्शन के बाद भी जब विवि का कोई पदाधिकारी वार्ता के लिए नहीं आया तो, छात्रों का गुस्सा भड़क गया. प्रशासनिक भवन के मेन गेट को बंद कर प्रदर्शन कर रहे छात्र अंदर घुस गये और हंगा करते हुए तोड़फोड़ करने लगे. कुलपति कक्ष के बाहर लगे ग्रिल को सुरक्षाकर्मियों के रोकने के बाद भी खोल कर घुस गये और कुर्सियों को उठा-उठा कर पटकने लगे. इसके बाद जमकर बवाल किया.
कुलपति कक्ष के बाहर बैठ गये धरना पर : जमकर हंगामा करने व कामकाज ठप कराने के बाद प्रशासनिक भवन के दोनों चैनल गेट को छात्र बंद कर कुलपति कक्ष के बाहर बरामदे में धरना पर बैठ गये. वहीं बैठकर छात्र नेता विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. आइसा के कार्यकर्ता पप्पू कुमार ने कहा कि शिक्षा माफियाओं व विवि के भ्रष्ट अधिकारियों के गठजोड़ को ध्वस्त किया जाये. वहीं आइसा के जिला सचिव सबीर ने कहा कि कुलपति अपने आवास से ही विवि चला रहे हैं,
जो छात्रहित में नहीं है. जब विवि में छात्र अपनी समस्याओं को लेकर जाते है तो विवि का कोई भी पदाधिकारी उपस्थित नहीं रहता है. राकेश कुमार ने कहा कि विवि के कुलपति को छात्र-छात्राओं के भविष्य से कोई मतलब नहीं रह गया है. लगातार प्राइवेट बीएड कॉलेज की मनमानी के खिलाफ छात्रों ने यह आंदोलन किया है. मौके पर पंचानन पाठक, संतोष कुमार, हरेंद्र यादव व खुशबू कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




