बादलों की शक्ल में छाया रहेगा कोहरा

Published at :17 Jan 2018 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
बादलों की शक्ल में छाया रहेगा कोहरा

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर बढ़ सकती है ठंड दो दिनों से छाये घने कोहरे से लोग बेहाल, दिन में धूप निकलने से राहत आरा : गत 20 दिनों से हाड़ कंपा देनेवाली ठंड से बेहाल भोजपुरवासियों को फिलहाल ठंड से निजात मिलती नहीं दिख रही है. मंगलवार को जिले का […]

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर बढ़ सकती है ठंड

दो दिनों से छाये घने कोहरे से लोग बेहाल, दिन में धूप निकलने से राहत
आरा : गत 20 दिनों से हाड़ कंपा देनेवाली ठंड से बेहाल भोजपुरवासियों को फिलहाल ठंड से निजात मिलती नहीं दिख रही है. मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. हालांकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. गत दो दिनों से आकाश में घने कोहरे छाये रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार की सुबह विजिविलिटी तीन मीटर रही. इसके कारण सड़क पर कुछ दिखाई ही नहीं दे रही थी. सुबह में भी वाहनचालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा था. इसके बाद सड़क पर कुछ नहीं दिख रहा था. आसमान से ओस बारिश की तरह गिर रही थी.
गत साल के मुकाबले दो डिग्री कम है तापमान : बीते वर्ष के मुकाबले मंगलवार को भोजपुर जिले का तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम रिकाॅर्ड किया गया. वर्तमान में न्यूनतम तापमान जहां सात डिग्री है. वहीं, अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
वहीं बीते वर्ष आज के ही दिन का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री व 26 डिग्री अधिकतम तापमान रिकाॅर्ड किया गया था. सामान्य तापमान न्यूनतम तापमान नौ डिग्री व अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए था.
18 के बाद ठंड व कोहरे से निजात मिलने की संभावना
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक कोहरे के चलते बिहार और उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों में दिन में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहेगा, जिससे दिन में भी शीतलहर जैसे हालात से राहत मिलने की संभावना नहीं है. हालांकि 18 जनवरी के बाद से कोहरे में थोड़ी कमी आयेगी. उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक और पश्चिमी विक्षोभ बन रहे विक्षोभ इस समय जम्मू-कश्मीर पर सक्रिय हो गया है.
ऐसे में पूरी संभावना है कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में बर्फ गिरने के साथ बारिश होगी. यदि ऐसा होता है तो उत्तर-पश्चिम से चलनेवाली हवाएं और बर्फीली हो जायेंगी, जिससे प्रदेश में ठंड बढ़ेगी, जहां तक रही कोहरे की बात तो अगर हवाओं की गति तेज रही तो उससे थोड़ी राहत मिल सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन