पंजाबी मुहल्ले में एक ही मकान के तीन किरायेदारों के घर चोरी

Published at :11 Jan 2018 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
पंजाबी मुहल्ले में एक ही मकान के तीन किरायेदारों के घर चोरी

सासाराम नगर : शहर के पंजाबी मुहल्ला (गौरक्षणी) स्थित एक घर में तीन किरायेदारों के घर मंगलवार की चोरी की घटना हुयी है. जानकारी के अनुसार, पंजाबी मुहल्ला निवासी श्रीराम दुबे के मकान में तीन अधिवक्ता राजकिशोरी कुमारी, गिरिराज किशोरी व जनकराज सिंह किराये पर रहते है. मंगलवार की रात छत के रास्ते घर में […]

विज्ञापन

सासाराम नगर : शहर के पंजाबी मुहल्ला (गौरक्षणी) स्थित एक घर में तीन किरायेदारों के घर मंगलवार की चोरी की घटना हुयी है. जानकारी के अनुसार, पंजाबी मुहल्ला निवासी श्रीराम दुबे के मकान में तीन अधिवक्ता राजकिशोरी कुमारी, गिरिराज किशोरी व जनकराज सिंह किराये पर रहते है. मंगलवार की रात छत के रास्ते घर में घुस चोर तीनों किरायेदारों के घर का कीमती समान ले भागे. पीड़ित अधिवक्ताओं ने बताया कि मोबाईल नकदी व घर में रखे कीमती समान की चोरी हुई है. करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है. इस मामले में नगर थानाध्यक्ष रामबिलास पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है. चोरी की घटना हुई है, तो इसकी सूचना थाने में देनी चाहिए. जांच के लिए पुलिस टीम भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन