रेहल मॉडल के रूप में चुना गया, हर गांव में होंगी बुनियादी सुविधाएं : ललन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2018 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

चेनारी विधायक ललन पासवान ने बुधुआ आवासीय मध्य विद्यालय का किया निरीक्षण नौहट्टा : आवासीय मध्य विद्यालय, बुधुआ, आदिवासी आवासीय उच्च विद्यालय शोली आदि का औचक निरीक्षण विधायक ललन पासवान ने किया. निरीक्षण के क्रम में बच्चों के साथ शिक्षकों की संख्या भी काफी कम दिखा. विद्यालय में शिक्षक बिना सूचना के ही गायब दिखे. […]
विज्ञापन
चेनारी विधायक ललन पासवान ने बुधुआ आवासीय मध्य विद्यालय का किया निरीक्षण
नौहट्टा : आवासीय मध्य विद्यालय, बुधुआ, आदिवासी आवासीय उच्च विद्यालय शोली आदि का औचक निरीक्षण विधायक ललन पासवान ने किया. निरीक्षण के क्रम में बच्चों के साथ शिक्षकों की संख्या भी काफी कम दिखा. विद्यालय में शिक्षक बिना सूचना के ही गायब दिखे. जिस पर विधायक ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने पास में हो रहे सड़क निर्माण कार्य व एलएनटी द्वारा लगाये जा रहे लाइट का भी. जायजा लिया. अभियंताओं को जल्द से जल्द कैमूर पहाड़ी के सभी गाव के हर घर में बिजली व्यवस्था उपलब्ध करने को कहा. पिपर्डीह, जोहा, शोली, धंसा समेत दर्जन भर गांव के लोगों से मिल कर कुशल क्षेम पूछा.
जहां ग्रामीणों ने रेहल के अलावा अन्य गांव में भी यातायात, चिकित्सा, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया. विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि रेहल केवल मॉडल के रूप में लिया गया है. निश्चित रूप से हर गांव में पेयजल व शिक्षा, चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध होगी. इसके लिए अगर सदन से सड़क तक लड़ाई लड़नी पड़ेगी तो लड़ूंगा.
विद्यालय की समस्या से जिला पदाधिकारी को अवगत करा समस्या का समाधान करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया विधायक ने कहा कि पहाड़ी गांव के सभी विद्यालयों में शिक्षक आदिवासी बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है. जिसके लिए मैं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को भी इस बात से अवगत कराऊंगा. विद्यालयों में उपलब्ध शिक्षकों को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि अपराधी के गोली से एक मानव की मौत होती है. जबकि, शिक्षक बच्चों के भविष्य की हत्या कर रहे है. इस समस्या से जिला पदाधिकारी को भी अवगत करायेंगे. विधायक के साथ पूर्व प्रमुख राजेश्वर प्रसाद, अरुण चौबे, विजय प्रताप सिंह, हरेंद्र सिंह, राम नाथ सिंह, अजय गुप्ता, राम चंद्र कश्यप समेत दो दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




