सीएम के कार्यक्रम पर जनप्रतिनिधियों साथ एसडीओ ने किया विचार-विमर्श
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2018 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

वाहन के माध्यम से सीएम के कार्यक्रम में लोगों को लेकर जाने को निर्देश अकबरपुर : प्रखंड परिसर में एसडीएम पंकज पटेल की अध्यक्षता में सभी जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. एसडीएम पंकज पटेल ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री का 13 जनवरी आगमन संभावित है. जनप्रतिनिधियों से इस मौके पर पीपरडी पंचायत के […]
विज्ञापन
वाहन के माध्यम से सीएम के कार्यक्रम में लोगों को लेकर जाने को निर्देश
अकबरपुर : प्रखंड परिसर में एसडीएम पंकज पटेल की अध्यक्षता में सभी जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. एसडीएम पंकज पटेल ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री का 13 जनवरी आगमन संभावित है. जनप्रतिनिधियों से इस मौके पर पीपरडी पंचायत के रेहल गांव में कैमूर पहाड़ी पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को ले जाने के लिए सुझाव दिया. जिस तरीके से इलेक्शन में वाहन से वोटरों को पहाड़ से नीचे लाया जाता है, उसी तरह से नीचे से आम जनता को मुख्यमंत्री के प्रोग्राम में ले जाने के लिए सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया.
प्रखंड से आये सभी प्रतिनिधियों का भी सुझाव लिया गया. इस अवसर पर बीडीओ अनिल कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष संतोष कुमार भोला, अकबरपुर के सरपंच सज्जाद अहमद, आकाश कुमार, रामाशीष सिंह, दिना साव, ललन सिंह, कमलेश सिंह आदि के साथ-साथ सभी मुखिया, बीडीसी, सरपंच मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




