फेंकनेवाले कर्मचारियों के विरुद्ध नगर पर्षद ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Published at :04 Jan 2018 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
फेंकनेवाले कर्मचारियों के विरुद्ध नगर पर्षद ने दर्ज करायी प्राथमिकी

हड़ताली कर्मचारियों का दल पहुंचा नगर विकास विभाग सासाराम कार्यालय : छठे वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर नौ दिन से हड़ताल पर डटे नगर पर्षद के हड़ताली कर्मचारी बुधवार को नगर विकास विभाग पहुंच गये. वहां कर्मचारियों ने विभागीय मंत्री के आप्त सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात कर अपनी स्थिति से उन्हें अवगत […]

विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों का दल पहुंचा नगर विकास विभाग

सासाराम कार्यालय : छठे वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर नौ दिन से हड़ताल पर डटे नगर पर्षद के हड़ताली कर्मचारी बुधवार को नगर विकास विभाग पहुंच गये. वहां कर्मचारियों ने विभागीय मंत्री के आप्त सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात कर अपनी स्थिति से उन्हें अवगत कराया. नगर पर्षद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि प्रधान सचिव, उप सचिव व विभागीय मंत्री सुरेश शर्मा के आप्त सचिव से मुलाकात कर छठा वेतनमान के लिए गुहार लगाया गया.
उन्होंने बताया कि पदाधिकारियों ने जल्द ही इस गतिरोध को दूर करने का आश्वासन दिया. नप ईओ से बात करने की. इध, नप ईओ कुमारी हिमानी ने बताया कि हड़ताली कर्मचारियों के संबंध में विभाग से कोई मौखिक या लिखित निर्देश नहीं आया है. किसी तरह की कोई बात वरीय अधिकारियों से नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि प्रावधान व विभाग के निर्देश पर ही कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन