नगर पार्षद की मनमानी के खिलाफ ऑटो चालकों ने बुलंद की आवाज

Published at :21 Dec 2017 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
नगर पार्षद की मनमानी के खिलाफ ऑटो चालकों ने बुलंद की आवाज

सासाराम शहर : जनवादी ऑटो चालक मजदूर संघ की नुक्कड़ सभा बुधवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर हुई. नुक्कड़ सभा शहर के विभिन्न चौक-चौराहे होते हुए लोहिया चौक में संपन्न हुआ. संघ के महासचिव दिनेश सिंह ने कहा कि नगर पर्षद माफियाओं के साथ गठजोड़ किये हुए हैं. वे ऑटो चालकों से अवैध वसूली […]

विज्ञापन
सासाराम शहर : जनवादी ऑटो चालक मजदूर संघ की नुक्कड़ सभा बुधवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर हुई. नुक्कड़ सभा शहर के विभिन्न चौक-चौराहे होते हुए लोहिया चौक में संपन्न हुआ. संघ के महासचिव दिनेश सिंह ने कहा कि नगर पर्षद माफियाओं के साथ गठजोड़ किये हुए हैं.
वे ऑटो चालकों से अवैध वसूली कर रहे है. इधर, नगर पर्षद के कर्मचारी व सिपाही ऑटो चालकों को पकड़ कर मनमाना दंड वसूल कर रहे है. अब चालक इस दोहरे दमन से उब चुके हैं. इस लिए संघ नगर पर्षद व माफिया गठजोड़ के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई की मूड में हैं. इसका पहला कदम 22 दिसंबर को ‘रास्ता रोको’ आंदोलन के रूप में होगा और जब तक मांग पूरी नहीं की जाती तब तक यह निरंतर चलता रहेगा.
ऑटो संघ के समर्थन में शामिल भारत की सीपीआई (एमएल) न्यू डेमोक्रेसी के नेता शंकर सिंह ने कहा कि पार्टी बेरोजगार ऑटो चालकों का खून चूसने वाले माफियाओं को चुनौती देने के लिए इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी. सभा में अध्यक्ष दिलशेर बेग, महेंद्र सिंह यादव, राजेंद्र सिंह यादव, संतोष चौबे, शमशेर आलम, सुमन, गुड्डू आदि ने संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन