101 बोतल शराब समेत धंधेबाज धराये

Published at :21 Dec 2017 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
101 बोतल शराब समेत धंधेबाज धराये

बिहिया : थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में बुधवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 101 बोतल देशी मदिरा मसाला शराब समेत धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी में बिहिया के सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सिन्हा, बिहिया थानाध्यक्ष विमलेश पासवान और शाहपुर थाने की पुलिस भी मौजूद रही. जानकारी […]

विज्ञापन

बिहिया : थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में बुधवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 101 बोतल देशी मदिरा मसाला शराब समेत धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी में बिहिया के सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सिन्हा, बिहिया थानाध्यक्ष विमलेश पासवान और शाहपुर थाने की पुलिस भी मौजूद रही. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहिया थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव स्थित एक घर में बेचने की नीयत से भारी मात्रा में शराब का स्टॉक रखा गया है. सूचना पाते ही इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस ने गांव के उक्त घर की घेराबंदी की और घर की तलाशी लिये जाने पर बैग में रखकर छुपायी गयी शराब को जब्त किया. इस मामले में पुलिस ने मखदुमपुर निवासी मेघा सिंह के पुत्र सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने घर से मध्य प्रदेश निर्मित 180 एमएल की मात्रा वाली 101 प्लास्टिक बोतल शराब बरामद की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन