वायुसेना का शहीद जवान पंचतत्व में विलीन

Published at :22 Nov 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
वायुसेना का शहीद जवान पंचतत्व में विलीन

दुखद . काराकाट के बैदलाडीह में जवान के अंतिम दर्शन को उमड़ी लोगों की भीड़ पैतृक गांव बैदलाडीह में हुआ अंतिम संस्कार राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे डीआईजी बिक्रमगंज (रोहतास) : वायुसेना के जवान ज्योति प्रकाश का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव काराकाट प्रखंड के बैदलाडीह में किया गया. सेना […]

विज्ञापन

दुखद . काराकाट के बैदलाडीह में जवान के अंतिम दर्शन को उमड़ी लोगों की भीड़

पैतृक गांव बैदलाडीह में हुआ अंतिम संस्कार
राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे डीआईजी
बिक्रमगंज (रोहतास) : वायुसेना के जवान ज्योति प्रकाश का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव काराकाट प्रखंड के बैदलाडीह में किया गया. सेना के जवानों ने सलामी देकर जवान को अंतिम विदाई दी. इस मौके पर कई प्रशासनिक पदाधिकारी और राजनेताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. शाहाबाद रेंज के डीआईजी मोहम्मद रहमान जिलाधिकारी अनिमेश पराशर के साथ बैदलाडीह गांव शहीद सैनिक ज्योति प्रकाश निराला के पैतृक घर पहुंचे.
जहां राज्य सरकार के संदेश को शहीद सैनिक के पिता तक पहुंचाया. इसमें शहीद के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद की बात कही. जहां डीएम ने पीड़ित परिवार को शहीद सैनिक की तीनों बहनों को राज्य सरकार की ओर से पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करने का आश्वासन दिया.
पत्नी को सौंपा गया 11 लाख का चेक : शाहिद सैनिक ज्योति प्रकाश कि पत्नी सुषमा को राज्य सरकार की ओर से जारी 11 लाख का चेक सभी कागजी प्रक्रिया को पूरा कर के शाहिद सैनिक की पत्नी सुषमा को सौंप दिया गया. डीएम अनिमेष परासर और डीआईजी ने अपने हाथों चेक को सौंपा. और सुषमा को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया.
बहनों के लिए क्या करेगी सरकार पिता की मांग : शहीद की चार बहनों में एक की शादी हो चुकी है. लेकिन तीन बहनों की अभी शादी नहीं हुई है. तीनों बीए पास हैं लेकिन बेरोजगार हैं क्या सरकार इनके लिए भी कुछ सोच सकती है. अब इनकी शादी कैसे होगी. मेरा बेटा था तो हमको चिंता नहीं थी लेकिन अब होने लगी है. क्या सरकार हमारी पीड़ा को समझ सकती है. पिता की इन मांगों पर किसी भी अधिकारी ने कुछ नहीं कहा, सिर्फ भरोसा दिलाया.
गरुड़ कमांडो के साथियों ने बतायी जेपी की वीरता : शहीद जवान जेपी अकेले ही पांच विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया, क्योंकि सबसे घातक हथियार उसी के पास था और वह लगातार पांच को मार चुका था. तभी एक गोली सैनिक के सिर में लगी और वह वहीं ढेर हो गया. लेकिन हमारे मित्र पर हम सबों को गर्व रहेगा. यह हमला शाम छह बजे के बाद शुरू हुई थी,
जो देर रात तक चली और इसमें छह आतंकी मारे गये. गरुड़ कमांडो जेपी की शहादत बेकार नहीं जायेगी. हम आगे भी कार्रवाई करते रहेंगे.
दो महीनों में गरुड़ कमांडो का तीसरा सैनिक शहीद : जम्मू के बांदा सेक्टर में तैनात गरुड़ कमांडो की यह तीसरी शहादत है. इनसे पहले दो गरुड़ कमांडो भी देश की सेवा में शहीद हो चुके है.
लेकिन जिस वीरता से जेपी ने वीर गति पायी उसे गरुड़ कमांडो की यूनिट हमेशा याद रखेगी. उक्त बातों की जानकारी शहीद सैनिक के साथ बांदा से आये साथी कमांडो ने दी हालांकि उन्होंने अपना नाम बताने से इन्कार कर दिया.
शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर में आये तीन गुलदस्ता : वायु सेना अध्यक्ष, गरुड़ कमांडो चीफ और बिहटा वायु सेना सेंटर के चीफ द्वारा दिये गये गार्ड ऑफ ऑनर को उनके अधिकारियों ने शहीद साथी को समर्पित किया. और तीन तीन राउंड की गोली दाग उनके प्रति सैनिक श्रद्धांजलि दी गयी. जब वायुसेना के सैनिकों ने सलामी के लिए अपनी राइफलों को ताना वहां पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गयीं.
लोगों के बीच डीएम की आंखें छलकीं :
सैनिक की अंतिम सलामी के दरम्यान डीएम अनिमेष परासर की आंखों से झरझर आंसू टपकने लगे तो वहां खड़े सभी अधिकारियों के साथ लोगों की आंखें भी भर गयीं.
पहुंचे दर्जनों राजनेता : राजद नेत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, अनिल सिंह, मुन्ना राय, जिला पार्षद मनोज यादव, मुन्ना यादव, मनोज तिवारी, रवि रंजन उर्फ पप्पू यादव, श्रीनिवास सिंह, भागीरथी सिंह, भाई जितेंद्र, बिनोद कुमार सिंह, रितेश सिंह, सतेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता परमानंद सिंह, अक्षय प्यारे, मुन्ना यादव सहित कई गण्यमान्य मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन