धान की फसल में ट्रैक्टर ले जाने पर दो पक्षों में मारपीट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Nov 2017 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस थाने में की गयी घटना की लिखित िशकायत बिक्रमगंज कार्यालय : काराकाट थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव के बधार में खड़ी धान की फसल में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई. सूचना के बाद भी पुलिस द्वारा कोई पहल […]
विज्ञापन
घटना की सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
थाने में की गयी घटना की लिखित िशकायत
बिक्रमगंज कार्यालय : काराकाट थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव के बधार में खड़ी धान की फसल में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई. सूचना के बाद भी पुलिस द्वारा कोई पहल नहीं किये जाने से किसानों में आक्रोश है.
किसान कृष्णा चंद्रवंशी ने बताया कि उनकी खड़ी धान की फसल से ट्रैक्टर ले जाकर गांव के ही राममोहन महतो द्वारा लगभग एक एकड़ के फसल नष्ट कर दिया गया. मना करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. जिसमें मैं और मेरे दो बेटे जख्मी हो गये. इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद भी पुलिस न तो घटना स्थल पर पहुंची और न ही कोई कार्रवाई की. किसान ने बताया कि इस संबंध में लिखित शिकायत भी की गयी है.
इसमें राममोहन महतो, ललित महतो, प्रवेश महतो, भुटाली महतो सहित दर्जन भर लोगों को आरोपित किया गया है. उधर, इस संबंध में राममोहन ने बताया कि रबी फसल की बोआई के लिए खेत में ट्रैक्टर ले जाना था. दूसरा काेई रास्ता नहीं होने के कारण धान की फसल से होकर जाना पड़ा. थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




