40 हजार घूस लेते ईओ धराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Nov 2017 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

बिक्रमगंज (रोहतास) : निगरानी की टीम ने गुरुवार की रात 7:45 बजे नगर पर्षद के कार्यपालक अभियंता (ईओ) सुरेश राम को उनके आवास से 40 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया. नगर पर्षद कार्यालय में पहले कार्यरत कर्मचारी गणेश राम से 40 हजार रुपया घूस ले रहे थे. सहायक टैक्स दारोगा गणेश राम की टैक्स दारोगा […]
विज्ञापन
बिक्रमगंज (रोहतास) : निगरानी की टीम ने गुरुवार की रात 7:45 बजे नगर पर्षद के कार्यपालक अभियंता (ईओ) सुरेश राम को उनके आवास से 40 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया. नगर पर्षद कार्यालय में पहले कार्यरत कर्मचारी गणेश राम से 40 हजार रुपया घूस ले रहे थे.
सहायक टैक्स दारोगा गणेश राम की टैक्स दारोगा के पद प्रोन्नति हुई थी़ लेकिन इसका वेतन शुरू नहीं हुआ था और वह निलंबित भी था़ निलंबन वापसी के साथ वेतन भुगतान करने के लिए कार्यपालक अभियंता सुरेश राम के बीच लेन-देने का मामला तय हुआ. इसके बाद वह घूस के 40 हजार देने उनके घर गया था, जहां निगरानी की टीम ने छापेमारी कर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




