कुशल परिवार के लिए बुजुर्गों का होना जरूरी : रामधनी सिंह

Published at :01 Nov 2017 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
कुशल परिवार के लिए बुजुर्गों का होना जरूरी : रामधनी सिंह

सासाराम ऑफिस : राष्ट्रीय सीनियर सिटीजन एसोसिएशन का 17 वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को ओझा टाउन हाल में संपन्न हुआ. समारोह की अध्यक्षता चंद्रिका यादव ने व देखरेख सत्यनारायण स्वामी ने की. समारोह का उद्घाटन राष्ट्रीय महासचिव नीरज चौबे, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह, राष्ट्रीय मुख्य सरंक्षक राम राज, महर्षि अंजनेश ने संयुक्त रूप […]

विज्ञापन
सासाराम ऑफिस : राष्ट्रीय सीनियर सिटीजन एसोसिएशन का 17 वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को ओझा टाउन हाल में संपन्न हुआ. समारोह की अध्यक्षता चंद्रिका यादव ने व देखरेख सत्यनारायण स्वामी ने की. समारोह का उद्घाटन राष्ट्रीय महासचिव नीरज चौबे, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह, राष्ट्रीय मुख्य सरंक्षक राम राज, महर्षि अंजनेश ने संयुक्त रूप से किया. समारोह को संबोधित करते हुए नीरज चौबे ने कहा कि बुर्जुर्गों का सम्मान करना भारतीय समाज की परंपरा रही है.
बुजुर्ग समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं. समय के साथ मानवीय मूल्यों में गिरावट आयी है. युवा बुर्जुर्गों को मान-सम्मान नहीं दे रहे हैं. रामधनी सिंह ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना युवा पीढ़ी का पहला कर्तव्य है. कुशल परिवार चलाने के लिए बुजुर्गों का रहना जरूरी है. उन्होंने कहा कि सरकार बुजुर्गों की कोई विशेष मदद नहीं कर रही है.
एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव रमायण पांडेय एलोन ने संगठन का वार्षिक प्रतिवेदन पेश करते हुए संघ ने क्रिया कलाप का पूर्ण विवरण दिया. साथ ही वर्ष से अधिक उम्र वालों को सम्मानित किया गया. मौके पर जितेंद्र शर्मा, कमलेश महतो, ओपी श्रीवास्तव, अनुज कुमार, जगदीश सिंह, चंद्रिका यादव, सूरज सिंह, अनुरुद्ध सिंह, गंगा पांडेय, राधारमण मिश्रा, राम दयाल पांडेय, अमिका पांडेय, भोला प्रसाद राय, श्रीराम चंद्र सिंह, जनार्दन कुशवाहा, सुग्रीव प्रसाद सिंह व अजीत मिश्रा आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन