355 जगहों पर तैनात रहेंगे दंडाधिकारी

Published at :31 Aug 2017 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
355 जगहों पर तैनात रहेंगे दंडाधिकारी

बकरीद पर्व में प्रशासन की होगी चहुंओर पैनी नजर दो से पांच सितंबर तक पुलिस बल के जवान करते रहेंगे गश्त सासाराम सदर : जिले में बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन सख्त हो गयी है. पर्व को शांति के माहौल में संपन्न करने के लिए प्रशासन की चहुंओर पैनी नजर रहेगी. […]

विज्ञापन
बकरीद पर्व में प्रशासन की होगी चहुंओर पैनी नजर
दो से पांच सितंबर तक पुलिस बल के जवान करते रहेंगे गश्त
सासाराम सदर : जिले में बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन सख्त हो गयी है. पर्व को शांति के माहौल में संपन्न करने के लिए प्रशासन की चहुंओर पैनी नजर रहेगी. इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है. जिले में 355 जगहों पर दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे. बुधवार को डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है. इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापवाही बर्दास्त नहीं होगी.
हर संबंधित दंडाधिकारी व पुलिस बल के जवान अपने-अपने क्षेत्राधिकार में गश्ती करते रहेंगे. उपद्रवियों से निबटने के लिए पुलिस बल के जवान सक्रिय रहेंगे. डीएम ने बताया कि पर्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दो से पांच तक दंडाधिकारी व पुलिस बल के जवान गश्त करेंगे. पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं होगी. संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है.
वीडियोग्राफी व सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी: उपद्रवियों से निबटने के लिए प्रशासन ने गश्ती दल के साथ-साथ वीडियोग्राफी व सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी. डीएम ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए तीन गश्ती दल बनाया गया है. साथ ही वीडियोग्राफी व सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जायेगी. असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए हर संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी सक्रिय रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन