दो दारोगा व दो जवानों के वेतन पर रोक का आदेश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वर्ष 2006 का है मामला सासाराम कोर्ट : एडीजे आठ दीनानाथ सिंह की अदालत ने गांजा तस्करी के मामले में सासाराम नगर थाने में दारोगा रहे शत्रुधन प्रसाद सिंह व देवनंदन प्रसाद यादव व पुलिस बल सुमेर पासवान व वकिल राम द्वारा गवाही के लिए न्यायालय में प्रस्तुत नहीं होने पर उनके वेतन पर रोक […]
विज्ञापन
वर्ष 2006 का है मामला
सासाराम कोर्ट : एडीजे आठ दीनानाथ सिंह की अदालत ने गांजा तस्करी के मामले में सासाराम नगर थाने में दारोगा रहे शत्रुधन प्रसाद सिंह व देवनंदन प्रसाद यादव व पुलिस बल सुमेर पासवान व वकिल राम द्वारा गवाही के लिए न्यायालय में प्रस्तुत नहीं होने पर उनके वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया है.
गौरतलब है कि 14 मई, 2006 को शहर के गांधी स्मारक चौक के समीप से पुलिस ने 12 किलो गांजा के साथ तस्कर राधे श्याम पासवान को गिरफ्तार किया था. इसकी प्राथमिकी सासाराम नगर थाना कांड संख्या 224/06 दर्ज है. मामला पुलिस कर्मियों की गवाही नहीं होने के कारण लंबित चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










