किताब नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर डीइओ से मिले शिक्षक शिक्षक संघ ने सरकारी स्कूलों में सुधार की लगायी गुहार सासाराम शहर : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने सोमवार को डीइओ से मुलाकात कर जिले में बदहाल शिक्षा व्यवस्था से उन्हें अवगत कराया. जिलाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि जनवरी माह से नियोजित शिक्षकों […]
विज्ञापन
बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर डीइओ से मिले शिक्षक
शिक्षक संघ ने सरकारी स्कूलों में सुधार की लगायी गुहार
सासाराम शहर : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने सोमवार को डीइओ से मुलाकात कर जिले में बदहाल शिक्षा व्यवस्था से उन्हें अवगत कराया. जिलाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि जनवरी माह से नियोजित शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है. इसके कारण आर्थिक समस्याएं बढ़ती जा रही है.
चार माह समाप्त होने के बाद भी विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को पुस्तक उपलब्ध नहीं कराया जा सका है. किताब नहीं होने के चलते उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है. शिक्षकों ने डीइओ से लंबित सैकड़ों मामलों को यथाशीघ्र निष्पादन का भी गुहार लगाया. सचिव उत्तम प्रकाश पांडेय ने बताया कि विभागीय आदेश के बावजूद भी शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में प्रतिनियुक्त किया गया है. जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सफल बनाने में बाधा उत्पन्न हो रही है
. विभाग की उदासीनता के कारण शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है. नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण नहीं होने से स्कूलों के शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है. एमडीएम में व्यापक स्तर पर धांधली हो रही है. बच्चों के निवाला को भी खाने से अधिकारी व शिक्षाकर्मी बाज नहीं आ रहे हैं. मौके पर राकेश कुमार सिंह, देवेंद्र प्रताप, धनजी तिवारी, सत्येंद्र प्रसाद, राजीव रंजन सिंह, कमल नारायण सिंह, विनोद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, अनुज कुमार, विनय कुमार, मुख्तार अंसारी, बिक्रमा राम, सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










