अब उधार में भी बुक करा सकेंगे रेल टिकट

Published at :27 Jun 2017 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
अब उधार में भी बुक करा सकेंगे रेल टिकट

‘बुकनाऊ पे लेटर’ स्कीम के तहत मिलेगी सुविधा पंकज सिंह सासाराम शहर : अब रेल यात्री टिकट को उधार में बुक करा सकते हैं. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड ट्रैवल कॉर्पोरेशन (आइआरसीटीसी) ने इस सर्विस को शुरू किया है. जानकारी के अनुसार, आइआरसीटीसी ने ‘बुक नाऊ पे लेटर’ स्कीम के तहत इस सुविधा को लांच किया […]

विज्ञापन
‘बुकनाऊ पे लेटर’ स्कीम के तहत मिलेगी सुविधा
पंकज सिंह
सासाराम शहर : अब रेल यात्री टिकट को उधार में बुक करा सकते हैं. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड ट्रैवल कॉर्पोरेशन (आइआरसीटीसी) ने इस सर्विस को शुरू किया है. जानकारी के अनुसार, आइआरसीटीसी ने ‘बुक नाऊ पे लेटर’ स्कीम के तहत इस सुविधा को लांच किया है.
कैसे मिलेगी सुविधा
जून माह से शुरू इस नयी स्कीम के तहत कोई यात्री यात्रा से पांच दिन पहले टिकट बुक करने के बाद 14 दिनों के अंदर पेमेंट कर सकता है. इसके लिए उसे 3.5 प्रतिशत सर्विस चार्ज देना होगा.स्कीम को लागू करने के लिए आइआरसीटीसी ने मुंबई की एक कंपनी इ-पेलेटर से समझौता किया है. कंपनी के इस सर्विस का कई लोग इस्तेमाल भी कर चुके हैं.
नहीं दिया पैसा तो जुर्माना
आइआसीटीसी के अधिकारियों की माने तो अगर कोई व्यक्ति 14 दिनों के अंदर उधार में बुक किये टिकट का पैसा नहीं देगा तो उस पर फाइन लगा दिया जायेगा और तब तक उसे आगे टिकट बुक करने नहीं दिया जायेगा, जब तक वह बकाया पैसे को जमा नहीं कर देता. बार-बार इस तरह का डिफॉल्ट करने वाले लोगों का अकाउंट कैंसल कर दिया जायेगा.
ऐसे बुक होगा टिकट
आइआरसीटीसी लोगों की क्रेडिट हिस्ट्री, सिविल स्कोर, टिकट बुक कराने के इतिहास, लॉग इन करने की हिस्ट्री और ऑनलाइन बुकिंग करने के पैटर्न से क्रेडिट लिमिट तय करेगा. आइआरसीटीसी के अनुसार, यह सेवा यात्रियों को पैसे की चिंता किये बिना तुरंत टिकट बुक कराने की सुविधा देती है. आइआरसीटीसी से टिकट बुक करनेवाले किस यूजर को कितने रुपये तक का टिकट उधार दिया जा सकता है, इसका फैसला उसकी क्रेडिट हिस्ट्री, डिजिटल फुटप्रिंट, डिवाइस इंफर्मेशन और ऑनलाइन परचेज पैटर्न पर आधारित होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन