ऐतिहासिक उपलब्धि में हर कोई बने भागीदार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पांच प्रखंडों को मिल चुकी खुले में शौच से निजात सासाराम सदर : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जिले में चल रहे ओडीएफ कार्यक्रम अंतिम चरण में है. हर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार के प्रखंड, पंचायत व गांवों में दौरा कर रहे हैं. ओडीएफ से कोई भी समस्या उत्पन्न हो रही हो, तो अधिकारी शीघ्र […]
विज्ञापन
पांच प्रखंडों को मिल चुकी खुले में शौच से निजात
सासाराम सदर : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जिले में चल रहे ओडीएफ कार्यक्रम अंतिम चरण में है. हर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार के प्रखंड, पंचायत व गांवों में दौरा कर रहे हैं. ओडीएफ से कोई भी समस्या उत्पन्न हो रही हो, तो अधिकारी शीघ्र तत्परता के साथ उस समस्या के समाधान कर रहे है.
अधिकारी दिन रात एक कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे है, ताकि इस अभियान को ससमय लक्ष्य की प्राप्ति हो सके. वहीं, इस स्वच्छता अभियान को लेकर डीएम ने भी काफी गंभीर व सक्रिय है. अधिकारी के साथ दिन रात एक कर लोगों को स्वच्छता के प्रति संदेश दे रहे है. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने शुक्रवार को बताया कि जिले में ओड़ीएफ कार्यक्रम का कार्य अंतिम चरण में है. शीध्र की ही जिले को खुले में शौच से मुक्ति मिल जायेगी. उन्होंने कहा कि जिले को खुले में शौच से मुक्ति मिलना जिलेवासियों के लिए एक गौरवान्वित ऐतिहासिक पल है. इस स्वच्छता के ऐतिहासिक पल में हर कोई भागीदारी बने. डीएम ने कहा कि यह अभियान जन-जन का आंदोलन है.
जो गंदगी पर स्वच्छता की विजयी होगी. इस अभियान में महिलाओं की अहम रोल रही है. महिलाओं ने इस अभियान में अपना अहम भागीदारी निभाते हुए अपने घरों में शौचालय बनाने के लिए एक से बढ़ कर कार्य किये है. पशू भैंस, बकरी, गहने बेचने सहित अपने मंगलसूत्र गिरवी रखने तक काम की है.
ये प्रखंड हो चुके हैं
खुले में शौच मुक्त: डीपीआरओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिले के पांच प्रखंड को खुले में शौच से मुक्ति मिल गयी हैं. इसमें संझौली, नोखा, तिलौथू, सुर्यपूरा व दावथ शामिल है. शेष प्रखंडों में ओडीएफ के कार्य युद्धस्तर किया जा रहा है. लोगों के स्वच्छता के प्रति जागरूकता को देखते हुए उम्मीद है कि जून माह के अंत तक जिला ओडीएफ घोषित हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










