दरिहट से बाइक के साथ पकड़ा गया गिट्टी तस्कर का मुखबिर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jun 2017 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

डेहरी/अकोढ़ीगोला : दरिहट पुलिस ने गिट्टी तस्कर का एक मुखबिर को पकड़कर जेल भेजा है. थानाध्यक्ष सियाराम सिंह ने बताया कि मुखबिर इएसआइ हॉस्पिटल डालमियानगर का रहनेवाला हरेराम सिंह बताया जाता है. उसको दरिहट बाजार से बाइक के साथ अहले सुबह संदिग्ध के आधार पर पकड़ा गया. उसने पूछताछ के दौरान बताया कि गोपी बिगहा […]
विज्ञापन
डेहरी/अकोढ़ीगोला : दरिहट पुलिस ने गिट्टी तस्कर का एक मुखबिर को पकड़कर जेल भेजा है. थानाध्यक्ष सियाराम सिंह ने बताया कि मुखबिर इएसआइ हॉस्पिटल डालमियानगर का रहनेवाला हरेराम सिंह बताया जाता है.
उसको दरिहट बाजार से बाइक के साथ अहले सुबह संदिग्ध के आधार पर पकड़ा गया. उसने पूछताछ के दौरान बताया कि गोपी बिगहा के एक गिट्टी तस्कर का गिट्टी लदा ट्रक को थाना से पार कराने के लिए पुलिस का निगरानी करता था. पुलिस के गाड़ियों पर नजर रखता था. थानाध्यक्ष ने बताया कि लाइनर पुलिस की निगरानी करते हुए ट्रक के संपर्क में रहता था.
उसके सिग्नल पर ट्रक के आगे बढ़ती है और उसके साथ छोटी गाड़िया भी चलती है ताकि पुलिस की गाड़ी को आने पर उसे चकमा देकर ट्रकों को भागा जा सके. उन्होंने बताया कि आरोपित को पुलिस के कार्यो में बाधा डालने, पुलिस पर नजर रखने आदि विरुद्ध कार्यो में संलिप्त पाये जाने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




