Bihar: नेपाल के मंदिर से पूजा करके लौट रहे युवक-युवती अररिया में सड़क हादसे का बने शिकार, मौत से पसरा मातम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Feb 2023 3:50 PM
Bihar News: अररिया में एक सड़क हादसे में युवक और युवती की मौत हो गयी. दोनों स्कूटी पर सवार होकर पूजा करने के लिए नेपाल में रंगेली के संसारी स्थान मंदिर गए थे. वापस लौटने के क्रम में दोनों हादसे का शिकार हो गए.
Bihar News: नेपाल के रंगेली में संसारी स्थान मंदिर से घर वापस आ रहे स्कूटी पर सवार युवक युवती अररिया के कुर्साकांटा में सड़क दुर्घटना में हादसे का शिकार हो गया. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिकटी पुलिस द्वारा दुर्घटना में शामिल युवक युवती को सीएचसी सिकटी ले जाया गया. जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया.
कुर्साकांटा बस्ती निवासी दिलीप कुमार साह का 19 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार साह व कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फलका वार्ड संख्या 12 निवासी 22 वर्षीय पिंकी कुमारी पिता स्व दुर्गा प्रसाद साह स्कूटी पर सवार होकर घर से रंगेली नेपाल स्थित संसारी मंदिर जाने के लिए रवाना हुई. युवती के मामा नारायण साह के अनुसार घर से पिंकी कुमारी मंदिर जाने के लिए निकली. उसी स्कूटी पर सुमित कुमार साह भी सवार था. मंदिर से लौटने के क्रम में पीरगंज के निकट सड़क हादसे का वो शिकार हो गए.
हालांकि यह पता नहीं चल सका कि दुर्घटना किसी वाहन से हुई या फिर तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर स्कूटी लेकर वो गिरे और मौत हो गयी. इधर सूचना मिलते ही सिकटी थानाध्यक्ष हरेश तिवारी सदलबल घटना स्थल पहुंचे और हादसे का शिकार बने युवक युवती को सीएचसी सिकटी ले गए. जहां डॉक्टर द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं मृतक के पिता दिलीप कुमार साह ने बताया कि जब देर रात पुत्र घर नहीं पहुंचा तो पुत्र के मोबाइल पर फोन किया. फोन बंद आया. वहीं पिंकी के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो सिकटी पुलिस द्वारा कॉल रिसीव किया गया.
Also Read: Bihar: उपेंद्र कुशवाहा का गिरता गया सियासी ग्राफ? बड़े पदों पर रहे पर 3 बार बनानी पड़ी अलग पार्टी, जानें सफर..
सिकटी पुलिस द्वारा जानकारी दी गई सड़क हादसे में दोनों युवक युवती की मौत हो गई है, परिजनों को सीएचसी सिकटी बुलाया गया. जानकारी मिलते ही परिजन सिकटी पहुंचे.इसके साथ ही सिकटी पुलिस द्वारा यूडी मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया.
मृतका के ननिहाल के परिजनों से मिली जानकारी अनुसार मृतका पिंकी कुमारी शनिवार की संध्या अपने नाना के घर आई. जहां वह स्कूटी लगाकर बगल के ही सुमित के घर गई. जहां से सोमवार की संध्या ननिहाल आकर स्कूटी निकालते हुए अपनी मामी को संसारी मंदिर रंगेली नेपाल जाने की बात कही. मृतका के माता पिता का पूर्व में ही निधन हो गया है. मृतका हफला चौक पर दुकान चलाती थी. इसके साथ ही जीविका की भी सक्रिय सदस्य थी. हालांकि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों द्वारा हफला ले जाया गया.
सड़क हादसे में मौत का शिकार युवक कुर्साकांटा बस्ती निवासी सुमित कुमार साह डेढ़ माह पूर्व पंजाब से घर आया था. मृतक की मां मंजुला देवी ने बताया कि उनका बेटा बाइक चलाना नहीं जानता था. वह घर से मंदिर जाने की बात कह कर निकला. देर रात सिकटी पुलिस द्वारा सूचना मिली की दोनों की मौत सड़क हादसे में हो गई है. मृतक सुमित चार भाईयों में दूसरे नंबर पर था. पुत्र की मौत की सूचना मिलते ही उसकी मां का रो रोकर बुरा हाल है.
(अररिया से मृगेंद्र मणि सिंह )
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










