Bihar politics: महंगाई के खिलाफ 'बेरोजगारी रथ' पर सवार होकर सड़क पर उतरी तेजस्वी की टीम, देखें Photo

Bihar politics बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के रोड शो की शुरुआत हो गई है. राबड़ी देवी ने झंडा दिकाकर रोड शो की शुरुआत की. तेजस्वी यादव प्रतिरोध मार्च के लिए बेरोजगारी रथ पर सवार होकर जब राबड़ी आवास से निकले तो तेजप्रताप यादव के तेजप्रताप यादव सारथी बने
Bihar politics बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के रोड शो की शुरुआत हो गई है. राबड़ी देवी ने झंडा दिकाकर रोड शो की शुरुआत की.

तेजस्वी यादव प्रतिरोध मार्च के लिए बेरोजगारी रथ पर सवार होकर जब राबड़ी आवास से निकले तो तेजप्रताप यादव के तेजप्रताप यादव सारथी बने

महंगाई के खिलाफ बेरोजगारी रथ पर सवार होकर जब तेजस्वी यादव निकले तो बड़ी संख्या राजद समर्थक उनके साथ हो गए. इसके कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई. पटना जिला प्रशासन की ओर से तेजस्वी के मार्च को लेकर बड़ी संख्या में पहले से ही फोर्स तैनात कर रखा था.

महंगाई के खिलाफ राजद के इस मार्च में बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए. राजद नेताओं का दावा है कि इस प्रतिकार मार्च में राजद कार्यकर्ता के साथ साथ आम लोग भी स्वतः अपने घर से बाहर निकल कर विरोध व्यक्त किया.

राजद की महंगाई के खिलाफ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. हाथ में गैस सिलेंडर लेकर वे अपना विरोध प्रदर्शन कर रही हैं.

तेजस्वी के प्रतिकार मार्च में राजद के कई सीनियर नेता भी अपने समर्थकों के साथ सड़क पर दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




