कुढ़नी का परिणाम आने से पहले ही मुकेश सहनी के घर बनने लगे 'जीत के लड्डू', बोले- रिजल्ट पता है

Updated at : 07 Dec 2022 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
कुढ़नी का परिणाम आने से पहले ही मुकेश सहनी के घर बनने लगे 'जीत के लड्डू', बोले- रिजल्ट पता है

बिहार के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव का परिणाम कल यानि 8 दिसंबर को आयेगा, लेकिन वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के घर आज ही जीत के लड्डू बनने लगे हैं. भाजपा से अलग होकर पहली बार चुनाव मैदान में उतरे विकासशील इंसान पार्टी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है.

विज्ञापन

पटना. बिहार के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव का परिणाम कल यानि 8 दिसंबर को आयेगा, लेकिन वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के घर आज ही जीत के लड्डू बनने लगे हैं. भाजपा से अलग होकर पहली बार चुनाव मैदान में उतरे विकासशील इंसान पार्टी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है. उपचुनाव में अपनी अपनी जीत के बाद होनेवाले जश्न को लेकर तरह – तरह के पकवान बनाए जा रहे हैं.

उम्मीद से अच्छा परफॉर्मन्स किया

इस संबंध में पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी का कहना है कि उनकी पार्टी कुढ़नी में उम्मीद से अच्छा परफॉर्मन्स किया है. उनके प्रत्याशी नीलाभ कुमार कुढ़नी उपचुनाव में विजयी होंगे. जीत का झंडा लहरायेंगे. मुकेश साहनी ने कहा कि रिजल्ट कल आएगा, उसके बाद ही मालूम चलेगा कि जीत किसकी हुई. लेकिन, मेरा मानना है कि हमारी जो लड़ाई थी, उसमें हमने वो जीत ली है. कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में हमारी जीत सुनिश्चित है.

इनसे चुनाव लड़ना ही सबसे बड़ी जीत है

मुकेश सहनी ने कहा कि कुढ़नी की बात करें तो हमें मालूम है कि यहां क्या होने वाला है. हमें इस बात की ख़ुशी है कि एक तरफ सात दलों का महागठबंधन तो दूसरी तरफ देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा मुझसे लड़ रही थी. इनके बीच चुनाव लड़ना ही सबसे बड़ी जीत है. भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने मुझे मारने की कोशिश की, मुझे मैदान से हटाने के लिए उन लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन हम जिंदा है.

हो सकते हैं भाजपा में शामिल

एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि वो राजनीति में किसी को अछूत नहीं मानते. अगर उनकी मांग स्वीकार की जाती है तो वो जल्द ही भाजपा में भी शामिल हो सकते हैं. लेकिन, इससे पहले भाजपा को आरक्षण को लेकर जो मांग है, वह पूरा करना होगा. अगर वह हमारी इस मांग को मान लेते हैं, तो हम भाजपा में शामिल हो जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन