बिहार के 70000 से अधिक प्राइमरी व मध्य स्कूलों में शिक्षकों की होगी भर्ती, छह भाषाओं में की जाएगी नियुक्ति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2023 3:49 AM
बिहार के 70 हजार से अधिक प्राइमरी और मध्य स्कूलों में नयी नियमावली के तहत उर्दू, बांग्ला, संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी भाषा सहित नौ कैटेगरी के शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. इन सभी विषयों में जिलों से विषयवार रिक्तियां मांगी गयी हैं.
बिहार में नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली के तहत की जाने वाली बहाली को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में अब राज्य के प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों में छह भाषाओं के लिए शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा. इसके लिए सभी जिलों से रिक्तियां भी मांगी गयी है. एक अनुमान के अनुसार राज्य के प्राथमिक स्कूलों में तकरीबन 90 हजार से ज्यादा रिक्तियां हैं. जिलों द्वारा रिक्तियां भेजे जाने के बाद नई नियमावली के तहत इन पदों के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी.
छह विषयों में होंगी नियुक्तियां
प्रदेश के 70 हजार से अधिक प्राइमरी और मध्य स्कूलों में नयी नियमावली के तहत उर्दू, बांग्ला, संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी भाषा सहित नौ कैटेगरी के शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. इन सभी विषयों में जिलों से विषयवार रिक्तियां मांगी गयी हैं. भाषा विषयों के अलावा गणित/विज्ञान सामाजिक विज्ञान और अन्य सामान्य विषय हैं. प्राथमिक शिक्षा निदेशक की तरफ से जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं स्थापना जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को लिखे पत्र में कहा गया है कि नियमावली 2023 के आलोक में शिक्षकों की नियुक्ति की कार्यवाही से पहले पदों का समायोजन भी किया जाना है.
20 अप्रैल तक रिक्तियां भेजने की समय सीमा
बीते रोज की हुई बैठक में भी सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों से रिक्तियों को अविलंब भेजने के लिए चेतावनी दी गयी है. जानकारी के मुताबिक प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में करीब 90 हजार से अधिक रिक्तियां होने का पूर्वानुमान है. इधर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों की रिक्तियां पहले ही तलब की गयी हैं. इसके लिए 20 अप्रैल तक की समय सीमा तय की गयी है. विषयवार और कोटिवार रिक्त पदों की संख्या मिलने के बाद उसे सरेंडर कर नयी नियमावली के तहत अधिसूचित किया जायेगा. इसके बाद रोस्टर क्लियरेंस ओर दूसरी प्रक्रिया संयाजित की जायेंगी.
Also Read: बिहार में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया तेज, जिलों को रिक्तियां तत्काल भेजने का निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










