ePaper

छपरा के लोगों को रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, श्रावणी मेला के मौके पर देवघर तक चलाएगी स्पेशल ट्रेन

Updated at : 05 Jul 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

छपरा: श्रावणी मेला के मौके पर रेलवे ने छपरा होते हुए देवघर तक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. उक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने दी. कुमार ने बताया की इस ट्रेन का संचालन उत्तर प्रदेश के बढ़नी से किया जाएगा.

विज्ञापन

छपरा:  श्रावणी मेला के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए छपरा होते हुए देवघर तक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जायेगा. उक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने दिया. उन्होंने बताया कि यह ट्रेन नौ जुलाई से 11 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी. ट्रेन बढ़नी से खुल कर देवरिया, सिवान और छपरा होते हुए देवघर तक जाएगी. वहीं इसी रास्ते से पुनः वापस भी होगी. 

छपरा से ट्रेन के चलने का यह होगा समय 

कुमार ने बताया कि 05027 बढ़नी से शाम 5.30 बजे प्रस्थान कर शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर, गोरखपुर, चौरीचौरा, देवरिया सदर, भटनी, मैरवा, सीवान, एकमा होते हुए रात के 12.15 में छपरा पहुंचेगी. यहां से खुल कर दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, देसरी, शाहपुर पटोरी, बछवारा से, बरौनी, बेगुसराय, साहिबपुर कमाल, मुंगेर, सुलतानगंज, भागलपुर, बरहट तथा बांका होते हुए दोपहर एक बजे देवघर पहुंचेगी. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

छपरा आने का यह होगा समय 

वापसी यात्रा में 05028 देवघर शाम 6.45 बजे खुलकर उसी रास्ते से होते हुए अगले दिन सुबह 5.10 बजे छपरा और 12.30 बजे बढ़नी पहुंचेगी. इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 06, साधारण द्वितीय श्रेणी के 07 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें: पटना, गया का नहीं बिहार के इस एयरपोर्ट का रनवे है सबसे बड़ा, जानिए कब से उड़ेंगे जहाज

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन