ePaper

बिहार में पोर्नोग्राफी रैकेट के खिलाफ छापेमारी, नौबतपुर और बिहटा में बनायी जाती थीं अश्लील फिल्में

Updated at : 17 Nov 2021 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में पोर्नोग्राफी रैकेट के खिलाफ छापेमारी, नौबतपुर और बिहटा में बनायी जाती थीं अश्लील फिल्में

Bihar News पोर्न फिल्में खासकर चाइल्ड पोर्न फिल्में तैयार और एडिट की जाती थीं. इन स्थानों से पेन ड्राइव, कंप्यूटर, लैपटॉप समेत अन्य चीजें बरामद की गयी हैं.

विज्ञापन

पटना. सीबीआइ ने पोर्नोग्राफी और साइबर क्राइम रैकेट के खिलाफ देश भर में कार्रवाई की है. इसमें बिहार के पटना और सीवान समेत देश के 14 राज्यों के 77 शहर शामिल हैं. पटना के नौबतपुर और बिहटा के अलावा सीवान सदर बाजार में एक स्थान पर छापेमारी की गयी. इस दौरान पटना के नजदीकी लोकेशन से एक व्यक्ति की गिरफ्तार की सूचना है, हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है.

ऐसे देशभर के अलग-अलग शहरों से करीब 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. नौबतपुर और बिहटा में जिन स्थानों पर छापेमारी हुई है, वे आवासीय परिसर हैं. शातिरों ने उन्हें किराये पर लिया था. वहां पोर्न फिल्में खासकर चाइल्ड पोर्न फिल्में तैयार और एडिट की जाती थीं. इन स्थानों से पेन ड्राइव, कंप्यूटर, लैपटॉप समेत अन्य चीजें बरामद की गयी हैं.

पूरे देश में एक साथ हुई छापेमारी

सीबीआइ और इंटरपोल ने पूरे देश में एक साथ छापेमारी की. सीबीआइ में ऑनलाइन चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज एंड एक्सप्लायटेशन प्रीवेंशन इंवेस्टिगेशन (ओसीएसएइ) नामक विशेष इकाई का गठन किया गया है. यह बच्चों से जुड़े साइबर अपराध खासतौर से पोर्नोग्राफी से जुड़े मामले में कार्रवाई करती है. इसकी जांच में यह बात सामने आयी कि ऑनलाइन चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज और प्रताड़ना से जुड़ी सामग्री स्थानीय स्तर पर ही तैयार की जाती है.

Also Read: Bihar News: नक्सलियों को इंसास जैसे हथियार सप्लाइ करने वाला CRPF जवान गिरफ्तार, हथियार के साथ 450 कारतूस बरामद

इसमें पूरा रैकेट काम करता है. सीबीआइ ने 23 अलग-अलग मामलों में 14 नवंबर को एफआइआर दर्ज की थी, जिसमें 83 आरोपित चिह्नित किये गये हैं. इसके बाद इनके खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर यह व्यापक अभियान चलाया गया. अब तक की जांच में पता चला है कि इस रैकेट में शामिल 50 से ज्यादा ग्रुप से जुड़े पांच हजार लोग इस तरह की पोर्नोग्राफी वीडियो, टेक्सट, चित्र, लिंक, पोस्ट समेत अन्य चीजें सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर करते हैं.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन