वाटर प्लांट में युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 07 Oct 2025 5:59 PM

विज्ञापन

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन

पूर्णिया. शहर के मरंगा रोड के न्यू सिपाही टोला स्थित एक वाटर प्लांट में काम करने वाले एक 22 वर्षीय युवक की फंदे से लटककर संदेहास्पद स्थित में मौत हो गयी. मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी वाटर प्लांट के मालिक द्वारा मृतक के परिजन को दी गई. सूचना के बाद परिजन वाटर प्लांट पहुंचे तो देखा कि युवक शिलिंग के बीम के सहारे गमछे के फंदे से झूलकर मृत अवस्था में था और उसके दोनों पैर जमीन पर घुटने के सहारे था. मृतक युवक का नाम रितेश कुमार बताया गया है, जो के हाट थाना क्षेत्र के शिक्षा कॉलोनी स्थित साहेबान टोला का निवासी था. मृतक के पिता मुन्ना सिंह का निधन हो चुका है. घटना की जानकारी मिलते ही के.हाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की. फोरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य इकट्ठा किया है. इसके बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया. पुलिस द्वारा प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला गया है. केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि मौत किस प्रकार हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा. उन्होंने बताया कि प्लांट परिसर की जांच की गई है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ भी की गई है. परिजन के लिखित शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतक की मां दीपमाला देवी का रो रोकर बुरा हाल है. परिजनों के अनुसार घटना के बाद वाटर प्लांट मालिक मरंगा का आशीष कुमार यादव फरार हो गया है. परिजनों ने बताया कि मृतक पांच वर्ष से वाटर प्लांट में काम कर रहा था. वह रात में वाटर प्लांट में ही सोता था. मृतक की चाची संगीता देवी ने साफ तौर पर प्लांट मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है.उनका कहना है कि रितेश आत्महत्या नहीं कर सकता, उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है. उसने बताया कि रितेश बीती रात 8.30 बजे खाना खाकर घर से वाटर प्लांट जाने के लिए निकला था. महिला ने बताया कि उसके भतीजे की किसी से दुश्मनी नहीं थी. मृतक तीन भाइयों में मंझला था. घटना के पीछे मृतक के प्रेम प्रसंग की भी चर्चा हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन