भिठ्ठा गांव में करंट लगने से युवक की मौत

अकबरपुर थानाक्षेत्र
भवानीपुर. अकबरपुर थानाक्षेत्र के सुरैती पंचायत के भिठ्ठा गांव में घर में ही विद्युत तार को ठीक करने के क्रम में करंट लग जाने से 30 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक युवक भिठ्ठा गांव के बुधन मंडल का 30 वर्षीय पुत्र अंकेश कुमार बताया गया. परिजन ने बताया कि घर में विद्युत तार जोड़ने के क्रम में करंट लग गया. करंट से जबतक उसे मुक्त कराया तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही अकबरपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज ने पुलिस पदाधिकारी को भेज कर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए पूर्णिया भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










