अमौर के मंगलपुर में आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, गांव में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर जांच करते पुलिस

पूर्णिया जिले के मंगलपुर गांव से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक का शव आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटकता हुआ पाया गया. इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

विज्ञापन

पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर पंचायत के मंगलपुर गांव (वार्ड संख्या 10) में बुधवार की सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. गांव में एक युवक का शव आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटकता हुआ पाया गया. शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान विनोद विश्वास के पुत्र अजीत कुमार के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही अमौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी.

एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ जितेन्द्र पांडेय और अमौर थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मंगलपुर वार्ड-10 स्थित घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की. पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया भेज दिया.

दादी कन्हैया देवी का बयान दर्ज, यूडी केस दर्ज

घटनास्थल पर पूछताछ के दौरान मृतक की दादी कन्हैया देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया:

दादी का बयान: "मेरा पोता अजीत कुमार मंगलवार की रात सामान्य रूप से खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था. बुधवार की सुबह परिजनों और ग्रामीणों को पता चला कि उसका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित एक आम के पेड़ से फंदे से लटक रहा है."

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक की दादी के बयान के आधार पर अमौर थाने में यूडी कांड संख्या 08/26 दर्ज कर लिया गया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस मामले की हर एंगल से बारीक जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.


विज्ञापन
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन