यात्रा की योजना बना रहे हैं तो ठहर जाएं, आज भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
मौसम | Prabhat Khabar Network
पूर्णिया में मौसम सुहाना बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने आज तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. यात्रा की योजना बना रहे लोगों को घर से निकलने से पहले मौसम का यह ताजा अपडेट जानना बेहद जरूरी है.
पूर्णिया में बादलों की आवाजाही और पुरवैया हवाओं के बीच मौसम भले ही सुहाना बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग (IMD) ने आज जिले के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. ऐसे में अगर आप कहीं बाहर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले मौसम का यह ताजा अपडेट जरूर जान लें, क्योंकि आज आंधी-तूफान के साथ वज्रपात की भी प्रबल आशंका है.
मौसम विभाग (IMD) का येलो अलर्ट जारी
मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स के अनुसार, आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ सकता है:
- गरज-चमक के साथ बारिश: आईएमडी की ओर से गरज-चमक और भारी बारिश के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है.
- तेज हवाओं का असर: बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है, जिससे मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
तापमान और मौसम का हाल
बादलों और तेज हवाओं के कारण तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम 'कूल-कूल' महसूस हो रहा है:
- अधिकतम तापमान: 31°C रहने का अनुमान है.
- न्यूनतम तापमान: 26°C तक रहने की संभावना है.
मौसम विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि तेज हवा और झमाझम बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक यात्रा करने से बचें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अखिलेश चंद्रा
अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










