गुलाबबाग मंडी में जूट और मक्का के दाम स्थिर, आवक तेज; देखें गल्ला मंडी का लेटेस्ट बाजार भाव

विज्ञापन

मंडी | Prabhat Khabar Network

सीमांचल की सबसे बड़ी खाद्यान्न मंडियों में शुमार गुलाबबाग जूट एवं गल्ला मंडी में जूट और मक्का के भाव स्थिर बने हुए हैं. बाजार विश्लेषकों के अनुसार, कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव के बीच माल की आवक तेज है और बिकवाली भी मजबूत हो रही है. यह रिपोर्ट मंडी के विभिन्न अनाजों, दालों और तिलहन के ताजा बाजार भावों की जानकारी देती है.

विज्ञापन

सीमांचल की सबसे बड़ी खाद्यान्न मंडियों में शुमार पूर्णिया के गुलाबबाग जूट एवं गल्ला मंडी में बुधवार को जूट और मक्का के भाव स्थिर रहे. बाजार विश्लेषकों के अनुसार पिछले कई दिनों से कीमतों में भारी उछाल की उम्मीद के बीच 10 से 20 रुपये प्रति क्विंटल की मामूली तेजी-मंदी देखी जा रही है. हालांकि, मंडी में माल की आवक काफी तेज है और बिकवाली में भी जबरदस्त मजबूती देखने को मिल रही है.

जूट और मक्का के बाजार में गरमाहट

गुलाबबाग मंडी में बुधवार को जूट के भाव ऊपर में ₹11,500 और नीचे में ₹9,500 प्रति क्विंटल तक रहे. वहीं मक्का बाजार में मजबूत लिवाली के चलते गरमाहट बनी हुई है. मक्का के दाम नीचे में ₹2,175 तथा ऊपर में ₹2,270 से ₹2,280 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए.

गुलाबबाग मंडी का ताजा बाजार भाव (प्रति क्विंटल)

गल्ला मंडी में विभिन्न अनाज, दालों और तिलहन के न्यूनतम व अधिकतम भाव इस प्रकार रहे:

खाद्यान्न / कमोडिटीन्यूनतम भाव (₹)अधिकतम भाव (₹)
जूट (पुराना)₹9,500₹11,500
मक्का₹2,175₹2,270
गेहूं₹2,650₹2,700
चावल (मंसूरी)₹3,250₹3,425
चावल (अरवा मोटा)₹3,050₹3,250
चावल (बासमती)₹12,500₹13,000
दाल मसूर₹5,550₹6,750
दाल मूंग₹9,540₹9,600
दाल अरहर₹10,600₹14,500
दाल चना₹5,550₹6,600
गोटा चना₹6,200₹6,400
गोटा मूंग₹8,000₹9,000
सरसों (काला)₹7,000₹7,500
सरसों (पीला)₹7,300₹7,800


विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन