भाभी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार दुष्कर्म कांड का आरोपी मो शब्बीर साकिन तालबाड़ी, अमौर बताया गया
प्रतिनिधि, अमौर. भाभी के साथ दुष्कर्म करने आरोप में युवक को अमौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दुष्कर्म कांड का आरोपी मो शब्बीर साकिन तालबाड़ी, अमौर बताया गया. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मो शब्बीर पर आरोप है कि उसने अपने बड़े भाई की गैरमौजूदगी में अपनी भाभी को चाकू का भय दिखाकर तथा जान से मारने की धमकी देकर 15.12.2023 की रात्रि दुष्कर्म किया था. इसके बाद उसके बच्चों को जान से मारने धमकी देकर यौन शोषण करता रहा जिससे महिला गर्भवती हो गई. घटना की सूचना पर महिला का पति पंजाब से गांव लौट आया और अपने भाई मो शब्बीर व अन्य के खिलाफ अमौर थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया. इस बीच मामले को रफ��दफा करने को लेकर पीड़ित महिला के साथ ससुराल में बेरहमी से मारपीट की गयी जिसमें उसके कई दांत भी टूट गये. कांड के अनुसंधान के क्रम में आरोपी मो शब्बीर को अमौर पुलिस टीम ने तालबाड़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. कांड से जुड़े अन्य अभियुक्तों की तलाश पुलिस कर रही है. फोटो. 29 पूर्णिया 6 परिचय- पुलिस गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपित
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










