स्थापना दिवस पर योग प्रेमियों ने निकाली प्रभात फेरी

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

स्थापना दिवस

विज्ञापन

पूर्णिया. भारतीय योग संस्थान (रजिस्टर्ड) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बी बी मेमोरियल उच्च विद्यालय केंद्र पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रभात फेरी निकली गयी. इसमें बड़ी संख्या में योग प्रेमियों ने भाग लिया.इसके बाद संस्था के जिला प्रधान अजय कुमार सिंह और जिला संगठन मंत्री कैलाश मंडल सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया. इसके बाद पूनम पांडे,लक्ष्मी पाटोदिया और बंदना देवी द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया. जिला प्रधान अजय कुमार सिंह ने कहा कि लोगों की रुचि योग के प्रति बढ़ी है और बड़ी संख्या में लोग योग में भाग ले रहें हैं. उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को पूर्णिया में सभी यूनिट द्वारा विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर यूनिट प्रधान शिव शंकर मंडल द्वारा योग के विभिन्न आसनों के बारे में उपस्थित साधक साधिकाओं को जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन