चुनाव की तैयारी में सभी कर्मी पूरी जिम्मेदारी व पारदर्शिता के साथ करें कार्य : एसडीओ

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 19 Sep 2025 6:50 PM

विज्ञापन

केनगर

विज्ञापन

केनगर. आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित सदभावना सभागार में धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार की अध्यक्षता में सभी बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन, चुनावी तैयारियों की समीक्षा एवं मतदाताओं को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना था.एसडीएम ने बीडीओ आशीष कुमार से उनके क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले मतदान केंद्रों पर रैंप, शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और मतदानकर्मियों के विश्राम हेतु चिह्नित कमरों की स्थिति की अद्यतन जानकारी ली. उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि प्रत्येक बूथ पर दिव्यांगजनों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए. सभी सेक्टर पदाधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा जारी हैंडबुक का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया.एसडीएम अनुपम कुमार ने कहा कि लापरवाही चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है. कहा कि सभी कर्मी पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें. बैठक के दौरान मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए रूट चार्ट तथा आवश्यक वाहन संसाधनों की भी समीक्षा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन