ePaper

लक्ष्मीपुर छर्रापटी पंचायत में मतदान में महिलाएं रहीं आगे

Updated at : 10 Jul 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर छर्रापटी पंचायत में मतदान में महिलाएं रहीं आगे

रूपौली

विज्ञापन

रूपौली. प्रखंड में बुधवार को पंचायत समिति सदस्य पद के एक पद के लिए हुआ उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. इसमें पुरूषें के मुकाबले महिलाओं ने जमकर मतदान किया. इसमें 57.15 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मतदान का प्रयोग किया. एसडीओ अनुपम एवं एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने बूथों का निरीक्षण किया. मतगणना स्थानीय प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय में 11 जुलाई को होगी. यह बता दें कि लक्ष्मीपुर छर्रापटी पंचायत में पूर्व में पंचायत समिति पद के लिए चुनाव हुआ था, परंतु पत्नी के आशा कार्यकर्ता होने के कारण जीते हुए प्रत्याशी सर्वेश्वर शर्मा को इस्तीफा देना पडा था. इसी को लेकर यह पद खाली हो गया था. इसको लेकर चार महिला प्रत्याशी सीता देवी, साधना देवी, उमा देवी, एवं पार्वती देवी मैदान में हैं. कुल 3316 मतदाता में 867 पुरूष एवं 1038 महिला मतदाता हैं. इसमें कुल 1895 मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें महिलाओं ने बाजी मारते हुए 1038 मतों का प्रयोग किया, जबकि पुरुष मात्र 867 ही मत गिरा पाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन