ट्रक की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत

बायसी पूरब चौक पर
बायसी. थानाक्षेत्र अंतर्गत बायसी पूरब चौक पर ट्रक की चपेट में आ जाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार , श्रीपुर पंचायत वार्ड नंबर 13 डांगराहा घाट के निवासी मौलाना अब्दुल मालिक अपनी पत्नी सवेरा खातून (48) के साथ अपनी बाइक पर डॉक्टर को दिखाने बायसी आए थे. डॉक्टर से इलाज कर अपने घर डांगराहा घाट की ओर जा रहे थे. जैसे ही बायसी एनएच 31 पर जाने के लिए अपनी बाइक को मोड़ा इतने में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ठोकर मार दिया . ट्रक की ठोकर से महिला बाइक से गिर गई और गाड़ी के चक्के के नीचे आ गई . महिला को लोगों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिवार वालों ने उसका पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया. फोटो. 8 पूर्णिया 22- मृतका के परिजन एवं अन्य.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




