प्रेम प्रसंग में की थी शादी, पांच माह बाद महिला की हत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Aug 2024 5:58 PM
बैसा (पूर्णिया)
बैसा (पूर्णिया). प्रेम प्रसंग में शादी के महज पांच महीने बाद ही एक महिला की ससुराल में गला दबाकर हत्या कर दी गयी. प्रखंड के मंझौक पंचायत के मंगलपुर गांव में यह घटना हुई. मृतका खुशबू कुमारी (20) का पति धनंजय यादव मंगलपुर गांव निवासी समेत ससुराल के सारे लोग घटना के बाद फरार हो गये. इस संबंध में रौटा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार, लगभग पांच माह पूर्व ही मृतका खुशबू कुमारी की शादी धनंजय यादव से प्रेम प्रसंग में हुई थी. मृतका के परिजनों ने बताया कि शनिवार को सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की मृत्यु हो गयी है. जबकि एक दिन पहले ही बेटी से बात हुई थी तो वह बहुत रो रही थी. मृतका के मायकेवाले जब मंगलपुर पहुंचे तो ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़ कर फरार हो गए थे. मायका पक्ष का आरोप है कि मेरी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. साथ ही बताया कि दामाद को नशे की आदत थी. वह अक्सर शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. इधर, घटना की सूचना मिलते ही रौटा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया. एफएएल टीम को भी मौके पर बुलाकर मामले की बारीकी से जांच करायी गयी. इसके उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराने हेतु आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी. फोटो – 10 पूर्णिया 11- शव के पास विलाप करते परिजन.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










