सर्पदंश से महिला की हुई मौत, परिजन बेहाल

केनगर
केनगर. नगर पंचायत चंपानगर के वार्ड संख्या 13 स्थित चरैया रहिका अयोध्या नगर गांव में सर्पदंश से 59 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी. मृतक महिला दुनियां देवी स्व. नोमानी सहनी की पत्नी थी.मृतका के परिजनों ने बताया कि दुनियां देवी सुबह शौच के लिए घर के पीछे बांसबाड़ी गयी थी. घर लौटने पर उसने अपने पैर की एक अंगुली से खून बहते देखा और कांटा चुभने का अंदेशा लगा कर इसे गंभीरता से नहीं लिया. हालांकि कुछ समय बीतने के बाद वह अचानक अचेत हो गयी और उसके मुंह से झाग निकलने लगा. परिजन आनन-फानन उसे जीएमसीएच पूर्णिया ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतका के घर कोहराम मचा है और परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अभिषेक भास्कर
अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










